शाहरुख खान और सलमान खान बाॅलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। दोनों एक्टरों की फैन फाॅलोइंग काफी ज्यादा है। इन दोनों ने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें कुछ फिल्में साथ में भी है और कई फिल्में अलग-अलग भी है। इन दोनों से जुड़े दोस्ती और दुश्मनी से जुड़े भी कई किस्से है। आईये जानते है ऐसे ही कुछ किस्सों के बारे में।
मुश्किल समय में आए साथ में
सबसे रोचक किस्सा कुछ साल पहले का ही है। जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में फंस गए थे। उन्हें काफी लंबे समय तक पुलिस कस्टडी में रहना पड़ा था। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद तुंरत सलमान शाहरुख के घर पहुंचे। जहां से कई तस्वीरें सामने आईं। जिसने दोनों की पक्की दोस्ती का प्रूव सबके सामने लाकर रख दिया। आइए आपको शाहरुख और सलमान की कुछ ऐसे किस्सों के बारें में बताते हैं। जहां दोनों ने अपनी दोस्ती दिल से निभाई।

सलमान और शाहरुख एक-दूसरे तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों के एक दूसरे के परिवार के साथ काफी अच्छे संबंध भी हैं। यही कारण है कि अक्सर दोनों का परिवार भी कई मौकों पर साथ दिखता है।
पार्टी में जमकर हुई लड़ाई
सलमान और शाहरुख की दोस्ती के किस्से जितने पॉपुलर हैं। उतने ही उनकी दुश्मनी के भी है। साल 2008 में भी शाहरुख और सलमान के झगड़े की खबरें सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2008 में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान संग एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी पर पहुंचे थे।

खबरों की मानें, तो बताया जाता है कि सलमान खान ने शाहरुख खान पर फिल्म ‘मिसेज खन्ना’ में कैमियो ना करने को लेकर जोरदार तंज कसा था। जिसके बाद दोनों के बीच काफी बहस बढ़ गई और झगड़ा हो गया। जिसे गौरी और कैटरीना कैफ ने रुकवाया था। कुछ सालों बाद एक में शाहरुख ने सलमान संग हुई उस लड़ाई पर बात भी थी।





