
ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Elvish Yadav Rave Party Case: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश (Elvish Yadav) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में सिस्टम का पूरा सिस्टम बिगड़ गया है। ये तो आपको पता ही होगा को एल्विश के बारे में सिस्टम शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। अब रेव पार्टी में सांप के जहर सप्लाई मामले ने उनका पूरा सिस्टम हिलाकर रख दिया है। बीते दिन यानी 17 मार्च को उन्हें इस केस के तहत नोएडा सेक्टर-20 की पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया है। दरअसल एल्विश के खिलाफ IPC, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई थी।
वहीं अब पुलिस ने इस मामले में NDPS एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। आइए जानते हैं कि क्या कहता है NDPS एक्ट और कितने साल की सजा काटेंगे एल्विश।
कितने साल की होगी सजा?
एल्विश यादव वो नाम है जो अक्सर विवादों के साथ ही जोड़ा जाता है। अब रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई मामले में उनपर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (1985) और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट (1972) लगा है। इस मामले में अगर एल्विश दोषी साबित हो जाते हैं तो उन्हें अपनी लाइफ के अहम साल जेल में काटने पड़ेंगे। जी हां, एक्ट के अनुसार यूट्यूबर को पूरे 10-20 साल की सजा हो सकती है। वहीं जुर्माने की बात करें तो वो न्यूनतम 10 हजार या अधिकतम 25 लाख रुपए हो सकता है।
Anjalians ne takeover karlia https://t.co/TjSOHKjG3a
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) March 16, 2024
Bhai Jail se ek Vlog upload karo pls 🙏 pic.twitter.com/ng1Y744o9v
— Abubakar Nasar (@nasar_abubakar) March 18, 2024
कौन-कौन सी लगी हैं धाराएं?
एल्विश पर एक नहीं बल्कि कई धाराएं लगाई गई हैं। उनके खिलाफ पहले धारा 284/289/120 बी भारतीय दंड संहिता (भादवि) 9/39/48।/49/50/51 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन बाद में उनकी धाराओं में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 भी जोड़ दिया गया। यूट्यूबर पर धारा 284, धारा 289, और धारा 120 के तहत केस दर्ज किया गया है।
भाई का सिस्टम पिघल गया..14 दिन की रिमांड के लिए अंदर भेज दिया
— Pradeepp Tiwarii | Tv Journalist | आजतक (@Pradeepp_Tiwari) March 18, 2024
एलवीश यादव ने सच कबूला
कहा मैंने ही प्रतिबंधित सांपो के जहर को पार्टियों में सप्लाई किया.#ElvishYadavARRESTED #NoidaPolice #ElvishArmy #ElvishYadav𓃵 pic.twitter.com/mL0o6SHy0k
क्या होता है NDPS एक्ट?
आप सोच रहे होंगे कि क्या होता है NDPS एक्ट? नहीं पता तो चलिए हम बता देते हैं कि ये एक्ट नशीले पदार्थों जैसे चरस, अफीम, हेरोइन, एलएसडी आदि के खरीदने व बेचने और सेवन करने पर लगाया जाता है। ऐसे में एल्विश पर सांपों के जहर को सप्लाई करने का आरोप लगा है, जो इस एक्ट के अंतर्गत कानूनी अपराध है।
#ElvishYadavARRESTED
— Arun Grover (I.N.D.I.A)#WithRG (@ArunGrover2020) March 18, 2024
Elvish Yadav Admits To Arranging Snake Venom At Rave Parties: Sources – NDTV https://t.co/UTOheQOdVZ
क्या था पूरा मामला?
आपको याद दिला दें कि बीते साल 8 नवंबर को एल्विश यादव पर रेव पार्टी में सांपों के जहर को नशे के लिए सप्लाई करने का आरोप लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट किया था, जिसमें एल्विश का भी नाम शामिल था।




