Bollywood: तापसी पन्नू बाॅलीवुड की धाकड एक्ट्रेस में एक मानी जाती है। वें इंडस्ट्री में बेबाक एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। वें अक्सर कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती है। फिर चाहे वह पर्सनल लाइफ को लेकर हो या फिर सोशल लाइफ को लेकर सभी पर वह अपनी वह खुलकर अपनी राय रखती है।

हाल ही में तापसी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा बयान दिया है।आईये जानते है इस किस्से के बारे में। अपनी बाॅय फ्रेंड को लेकर कही यह बात तापसी ने सबसे पहले अपने बाॅय फ्रेंड माथियास के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा, मैं हमेशा चाहती थी कि जिसके भी साथ रहूं वो इंड्रस्ट्री से नहीं होना चाहिए।
ये अच्छी बात है कि अपने करियर के शुरुआत में ही मेरी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हो गई, जिसके साथ रहने पर मुझे सुकून मिलता है। हमारे बीच बहुत ही इंट्रेस्टिंग बातें होती हैं। हमारे रिश्ते में सबसे खूबसूरत बात एक-दूसरे का कल्चर है। इतने सालों भी कुछ नहीं बदला।’तापसी ने अपने वेडिंग प्लान्स पर बात करते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि तैयार होने के लिए एक पूरे गांव की जरूरत है। मुझे उन दुल्हनों को देखकर बुरा लगता है जो मेकअप की मोटी परतों से ढकी होती है। ऐसे में आप उन तस्वीरों को देखकर कैसे एंजॉए कर सकते हैं, जिसमें आप बिल्कुल अलग नजर आ रहे हों। ये यादें सिर्फ उस पल के लिए नहीं होती बल्कि जीवनभर के लिए बनती हैं।

‘बचपन से ही विद्रोही तापसी ने शादी को लेकर अपने जो विचार रखें हैं, हो सकता है उससे कई लड़कियां सहमत न भी हों। हालांकि उनकी बातों में रिश्ते की खूबसूरती जरूर नजर आ रही है। कई बार लड़कियों पर अच्छा दिखने का इतना प्रेशर रहता है, जिस कारण उन्हें मेकअप करना ही पड़ता है।वही उन्होंने कहा, “मैं बचपन से विद्रोही रही हूं और यह मेरी फिल्मों के चयन में भी नजर आता है।





