बॉलीवुड की टॉप सेलेब्रिटी दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस और रणवीर सिंह शादी के छह साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर ने एक्ट्रेस के फैंस और दोस्तों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड की टॉप सेलेब्रिटी दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस और रणवीर सिंह शादी के छह साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर ने एक्ट्रेस के फैंस और दोस्तों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। अब जब दीपिका अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं, तो हम आपको बताते हैं कि इस होने वाले बच्चे के माता-पिता कितने अमीर हैं।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे बैंकेबल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं। हाल ही में उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं और ‘फाइटर’ में भी उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दिया। यही नहीं उनकी झोली में ‘सिंघम अगेन’, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी बड़ी फिल्में हैं। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने कई स्टार्टअप्स में भी इनवेस्ट किया है, जिनसे उन्हें अच्छा रिटर्न मिलता है।

दीपिका कई फेमस ब्रांड का भी चेहरा हैं, जिनमें चोपार्ड, लिवाईस, डायसन, एशियन पेंट्स और जियो जैसे कुछ नाम शामिल हैं। इन सबको मिलाकर दीपिका काफी अमीर सेलेब्रिटी बन जाती हैं। सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, दीपिका पादुकोण की एक्सपेक्टेड प्रॉपर्टी 500 करोड़ रुपये है।
वहीं रणवीर सिंह भी अपने करियर के शिखर पर हैं। उन्हें हाल ही में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के रूप में बिग हिट मिली। इसके अलावा वो ‘सिंघम अगेन’ में सिम्बा के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। यही नहीं, उनके खाते में ‘डॉन 3’ भी है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान को रिप्लेस किया है।

रणवीर सिंह की फीस की बात करें तो वो हर फिल्म के लिए 30-50 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं। यही नहीं रणवीर सिंह भी कई फेमस ब्रांड्स जैसे- पेप्सी, हेड एंड शोल्डर्स, चिंग्स, मान्यवर और बिंगो की चेहरा हैं। जहां से उनकी मोटी कमाई होती है।
रणवीर सिंह के पास बांद्रा में मन्नत के बगल में एक शानदार सी-फेसिंग अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 119 करोड़ है। वहीं एक्टर के नेटवर्थ की बात करें तो वो दीपिका से थोड़ी कम है। सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, रणवीर के पास 245 करोड़ की संपत्ति होने का अनुमान है।
यहीं नहीं
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पास कई जॉइन्ट प्रॉपर्टीज हैं। उनके पास वर्ली के ब्यूमोंडे टावर्स में 5BHK अपार्टमेंट है। इस कपल ने अलीबाग में एक बंगले के साथ-साथ प्रभादेवी में एक भव्य घर पर भी बहुत पैसा खर्च किया है। मिलाकर देखा जाए तो रणवीर और दीपिका मिलकर करीब 745 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि, एक्ट्रेस असली रानी हैं, क्योंकि उनके पास 67% संपत्ति है।





