शोले बाॅलीवुड की आॅलटाइम सुपर हिट फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म को अब बाॅलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन को एक अलग पहचान दिला दी थी। इस फिल्म के डायलाॅग आज भी काफी सुपरहिट है। इस फिल्म से जुड़े कई किस्से सामने आते हैं। कुछ ऐसा ही किस्सा हाल ही में बाॅलीवुड के अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में शेयर किया था। आईये जानते है उस किस्से के बारे में।
चुपके से पी बीयर
हाल ही में धर्मेंद्र ने बताया कि शोले फिल्म के दौरान उन्होंने चुपके से बीयर पी थी। इसका जिक्र उन्होंने इंटरव्यू में किया। एक बातचीत के दौरान खुद धर्मेंद्र ने इस बारे में बताया था कि ‘शोले’ की शूटिंग के दौरान एक कैमरामैन हुआ करते थे जिम। वह शूटिंग के दौरान ही बीच-बीच में बीयर पिया करते थे। वह इसका इंतजाम पहले से ही कर लेते और प्रोडक्शन वाले उन्हें बीच-बीच में दे दिया करते।
एक दिन ऐसा हुआ कि जब फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें पीने का मन हुआ। उनकी नजर कैमरामैन के सामान के पास गई तो उन्हें बीयर दिख गईं। इसके बाद धर्मेंद्र ने चोरी-छिपे उनकी बीयर गटकना शुरू कर दी। कैमरामैन पांच-छह बीयर पीते थे, लेकिन उस दिन 12 बोतल हो गईं तो प्रोडक्शन वाले ने उन्हें याद दिलाया कि आज ज्यादा हो गई है।

कैमरामैन ने भी दिया साथ
वहीं, कैमरामैन ने सोचा कि उन्होंने तो इतनी पी ही नहीं, न ही उन्हें नशा हुआ है। फिर उन्होंने धर्मेंद्र को उनकी बीयर पीते हुए देख लिया और उनकी चोरी पकड़ी गई। कैमरामैन ने भी उन्हें कुछ नहीं कहा और शूटिंग जारी रही। धर्मेंद्र ने यह किस्सा एक शो के दौरान खुद साझा किया था। इस दौरान उन्होंने यह सलाह भी दी थी कि हमें जिंदगी को एंजॉय करना चाहिए।
धर्मेंद्र ने एक बात का और जिक्र किया कि वह बेशक दारू पीने के शौकीन रहे, लेकिन अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने जिक्र किया कि फिटनेस पाने के लिए वह छह महीने तक शराब पीना छोड़ देते थे। इसके बाद वह स्पोर्ट्स आदि के जरिए अपनी फिटनेस पर फोकस किया करते।






