रोहित शर्मा थोड़े दिन पहले कपिल शर्मा के शो पर नजर आए थे और उनके अलावा एक और भारतीय क्रिकेटर भी रोहित के साथ इस शो पर नजर आए थे.
IPL 2024: पिछले दिनों मुंबई इंडियंस के खेमे में परिस्थितियां कुछ खास अच्छी नहीं रही हैं. यहां तक कि ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि रोहित शर्मा आईपीएल 2024 की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं. उनकी हार्दिक पांड्या के साथ अनबन की खबरों ने भी सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाया हुआ है. ऐसे में रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई थीं क्योंकि एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने रोहित के अपने शो पर आए थें.
कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के साथ तस्वीर साझा की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को टैग करते हुए लिखा है कि उनके शो का अगला एपिसोड शनिवार को देखने के लिए उपलब्ध हो जाएगा. इसी हफ्ते ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो जारी किया गया था. शो में आने के बाद रोहित शर्मा और श्रेयस एयर ने कई सारे राज खोले थे. जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किए थे.
युवराज सिंह के साथ की हुई मस्ती

इसी बीच में अब एक डिलीट की हुई सीन हो रहा हैं वायरल, जहां रोहित शर्मा अपनी पुरानी यादें शेयर कर रहे हैं. उन्होंने क्या बताया आइए इस वीडियो में देखते हैं.
Deleted scene from The Indian Kapil Sharma Show
— Berlin (@BlueandGoldAura) April 14, 2024
Rohit – Yuvi Bond 😂❤️ pic.twitter.com/HJpUEozRDx
आईपीएल 2024 में रोहित और श्रेयस की टीम का हाल
आईपीएल 2024 पर नजर डालें तो श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी तक तीनो मैचों में जीत दिला चुके हैं. उनकी टीम KKR फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ मौजूद है. दूसरी ओर सीजन की शुरुआत होने से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा से छीन कर हार्दिक पांड्या को दे दी गई थी. मुंबई अभी तक सीजन में तीन मैच हार चुकी है और अब पिछले 2 मैचों में जीत हासिल की हैं.





