Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर को फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चहेता कपल माना जाता है. दोनों लगभग एक दशक से साथ हैं और हाल ही में दोनों कपल्स ने अपनी शादी की पांचवी सालगिरह भी मनाई है. पर्सनल लाइफ के साथ-साथ दीपिका और रणवीर अभी अपने करियर की ऊंचाईयों पर हैं. पिछले साल जहां दीपिका पठान और जवान जैसी दो ब्लॉक बस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हैं. तो वहीं रणवीर ने भी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शानदार परफॉर्मेंस दी है. ऐसे में दोनों कपल्स अब अपना परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं.
बच्चों को सिखानी हैं ये चीजें
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि, वो मां बनने के बारे में क्या सोचती हैं. तो ये सवाल सुनते ही दीपिका मुस्कुराने लगीं. उन्होंने कहा कि, जरुर. मैं और रणवीर बच्चों से बहुत प्यार करते हैं. हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं. जब हम अपनी फैमिली शुरु करेंगे. वहीं दीपिका ने कहा कि, वो अपने बच्चों को उसी तरह बड़ा करना चाहेंगी. जैसे उनके माता-पिता ने उन्हें किया था. दीपिका बताती हैं कि, आज भी अपने रिश्तेदारों और पुराने दोस्तों से उन्हें सुनने को मिलता है कि, स्टार्डम हासिल करने के बाद भी वो बिल्कुल नहीं बदली. दीपिका इस सराहना का श्रेय अपनी परवरिश को देती हैं.

घर पर आम जिंदगी जीती हैं दीपिका
दीपिका ने बताया कि, इतनी लोकप्रियता और पैसा हासिल करने के बावजूद उन्हें घर पर सेलिब्रिटी की तरह नहीं देखा जाता है. घर में वो पहले एक बेटी और बहन हैं. वहीं दीपिका इस पहचान को हमेशा बरकरार रखना चाहती हैं. यही वो चीज है जिसने उन्हें आज भी जमीन से जोड़कर रखा है और ऐसी ही कुछ चीजें दीपिका और रणवीर अपने बच्चों को भी सिखाना चाहते हैं.
रणवीर और दीपिका का 10 साल पुराना रिश्ता
इसी इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ अपनी 10 साल की जर्नी भी साझा की है. दीपिका का कहना है कि, शुरुआती दिनों में दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे. लेकिन समय बीतने के साथ-साथ दोनों ने एक-दूसरे की आदतों को अपना लिया है और एक-दूसरे से काफी कुछ नया भी सीखा है. दीपिका रणवीर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को सबसे अधिक तवज्जो देती हैं. वहीं रणवीर भी दीपिका को स्पेशल फील करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.





