Ranveer Singh: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम बी-टाउन के पावर कपल्स की फेहरिस्त में शुमार है. जहां दीपिका को बॉलीवुड की नम्बर वन हिरोइन माना जाता है. तो वहीं रणवीर (Ranveer Singh) की एक्टिंग के भी लाखों दिवाने हैं. लम्बे समय की डेटिंग के बाद दीपिका और रणवीर अब एक हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं. मगर आज हम आपको इन दोनों कपल्स के कुछ मजेदार किस्से सुनाने जा रहे हैं.
साल 2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी तो आपको याद ही होगी. आखिरकार बाजीराव और मस्तानी के इश्क ने बड़े पर्दे पर आग लगा दी थी. वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत कम लोगों को पता था कि, बाजीराव (रणवीर सिंह) और मस्तानी (दीपिका पादुकोण) की बैक स्टेज लव स्टोरी भी परवान चढ़ रही थी. दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. वहीं फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद दीपिका ने कुछ ऐसा किया कि रणवीर का पूरा लुक ही रातों रात बदल गया था.

दरअसल बाजीराव मस्तानी की रिलीजिंग के बाद भी रणवीर सिंह ने काफी समय तक अपनी मूछें नहीं कटवाई थीं. वो पेशवा बाजीराव के लुक में ही नजर आते थे. मगर रणवीर की गर्लफ्रेंड दीपिका को उनका ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और दीपिका ने रणवीर की मूछें उड़ा दी.
जिसका खुलासा खुद रणवीर सिंह ने किया था. शादी के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने फैंस को इस फनी इंसीडेंट से रुबरु करवाया था. इस वीडियो में दीपिका रणवीर की मूछे काटते नजर आ रही हैं. जिसके कैप्शन में रणवीर ने लिखा – ये अभी अभी हुआ है. साथ ही उन्होंने दीपिका को टैग भी किया था.
View this post on Instagram
इसी के साथ रणवीर ने एक तस्वीर भी साझा की थी. जिसमें उनकी मूछें गायब हो चुकी हैं और उनके बगल में खड़ी दीपिका काफी खुश नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा – पहचान कौन??? दीपिका और रणवीर की ये बॉन्डिंग देखकर फैंस की भी हंसी नहीं रुक रही थी. बता दें कि, दीपिका और रणवीर ने 2018 में इटली की लेक कोमो के पास सात फेरे लिए थे. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की पिछली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई है. इसके अलावा दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो रोल करते नजर आई हैं.
ये भी पढ़ें – रणवीर सिंह नहीं, शाहरुख खान को खिलजी बनाना चाहते थे फिल्म पद्मावत के मेकर्स, ये थी किंग खान के इंकार की वजह





