Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. वहीं 5 जनवरी 2024 को Deepika Padukone अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. दीपिका ने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं कुछ ही समय में बैक टू बैक ब्लॉक बस्टर फिल्में देकर दीपिका ने कमाल का स्टार्डम हासिल कर लिया है. बीता साल की दीपिका के लिए काफी लकी साबित हुआ है. पठान और जवान में दीपिका के किरदार को खूब सराहा गया है. वहीं 2024 में भी दीपिका कई बड़ी फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री करने वाली हैं. तो आइए दीपिका के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में.

फाइटर
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर इसी महीने में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर फैंस में काफी बज है. ये बॉलीवुड की पहली एरियल एक्शन फिल्म बनने वाली है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं फिल्म में दीपिका और ऋतिक के अलावा अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

कल्कि 2989 एडी
कल्कि 2989 एडी में दीपिका पहली बार साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं. वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आएंगे. ऐसे में प्रभास और दीपिका की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं ये फिल्म अप्रैल में रिलीज हो सकती है.

सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम के अगले सीक्वेल का दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी. वहीं फिल्म में दीपिका लेडी सिंघम का रोल अदा करेंगी. फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है. जिसमें पुलिस की वर्दी पहने दीपिका मस्ती में गंडो को धोबी पछाड़ देती नजर आ रही हैं. इस फिल्म में दीपिका के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ लीड रोल निभाएंगे. वहीं फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार का कैमियो भी देखने को मिलेगा.
ब्रह्मास्त्र 2
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र का सीक्वेल भी इसी साल रिलीज हो सकता है. आयन मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में दीपिका रणबीर की मां का रोल निभाएंगी. ऐसे में ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 का दर्शकों को भी काफी इंतजार है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट साझा नहीं की है.





