शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में है। जो कि इस महीने के आखिर में रिलीज होगी। इस फिल्म का गाना ”लुट पुट हो गया” हाल ही में रिलीज किया गया था। जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब इस गाने के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने शाहरुख खान और गाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते है इसके के बारे में।
शाहरुख खान बहुत एनर्जी वाले
इस गाने के अनुभव को शेयर करते हुए गणेश आचार्य ने कहा कि अगर आप किसी काम को लेकर शाहरुख से सौ प्रतिशत की उम्मीद करते हैं तो वो उसमें अपना हजार प्रतिशत देते हैं। उन्होंने कहा- शाहरुख चिलचिलाती गर्मी में शूटिंग करते थे। उन्होंने ‘लुट पुट गया’ गाने को पूरी मेहनत और लगन से शूट किया।

इनकी मेहनत गाने में दिखाई दे रही है। इस गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने ही किया है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।इस गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने किया है। उन्होंने बताया कि इस गाने में बताया है कि शाहरुख और उनके दोस्तों को यूके का वीजा पाने के लिए क्या करना होगा। इस गाने में फुट डांस स्टेप ज्यादा उपयोग किए गए हैं। उन्होंने बताया किया कि उन्होंने डंकी के सभी गानों की कोरियोग्राफी की है, जिनमें से एक की शूटिंग कश्मीर में हुई थी। इस गाने की कोरियोग्राफी के लिए राजकुमार हिरानी ने उनकी सराहना की थी।
सालार से होगी टक्कर
शाहरुख खान की यह फिल्म 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर प्रभास की फिल्म सालार से होगी। जिसमें उनके साथ कई अन्य साउथ इंडस्ट्री के एक्ट्रेस भी नजर आने वाले है।





