IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज बल्लेबाज एम एस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल (IPL) में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी धुआंधार पारी के दौरान ये रिकॉर्ड बनाया। एम एस धोनी अब डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एम एस धोनी के 19वें और 20वें ओवर को मिलाकर कुल 100 छक्के हो गए हैं और इस मामले में कोई दूसरा बल्लेबाज उनके आस-पास भी नहीं है।
चेन्नई की टीम भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार गई लेकिन एम एस धोनी ने जिस तरह से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी इस मुकाबले में की, उससे सभी फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आए। उन्होंने 16 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। धोनी ने जिस तरह के शॉट्स खेले उसे देखकर हर कोई हैरान था। उनके शॉट्स में ताकत काफी ज्यादा थी।

वहीं एम एस धोनी के अब डेथ ओवर्स में 100 छक्के भी पूरे हो गए हैं। 19वें और 20वें ओवर को मिलाकर वो आईपीएल में अभी तक 100 छक्के लगा चुके हैं और इस मामले में वो पहले पायदान पर हैं। दूसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड मौजूद हैं जिनके नाम 57 छक्के 19वें और 20वें ओवर को मिलाकर हैं। एबी डीविलियर्स ने 55 छक्के लगाए थे और हार्दिक पांड्या भी अभी तक 55 छक्के लगा चुके हैं। आंद्रे रसेल के नाम 51 छक्का है।
Most Sixes in IPL (19th/20th over)
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) March 31, 2024
100 – MS Dhoni*
57 – Kieron Pollard
55 – AB Devilliers
55 – Hardik Pandya
51 – Andre Russell
46 – Ravindra Jadeja#DCvsCSK
कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कही ये बात
जिस तरीके से एमएस धोनी ने बल्लेबाजी की है कल रात की मैच में, ऐसी धमाकेदार पारी के सभी कायल हो गए हैं। इसी के साथ इस फैन लिस्ट में जुड़े है चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी। उन्होंने एमएस की तारीफ करते हुए कहा, ‘इतने बड़े सीरियस ऑपरेशन के बाद आना और ऐसा जादुई खेल दिखाना! ये वकेही तारीफ के काबिल है। उन्हें ऐसा खेलता देख खुद में एक बहुत बड़ा एहसास हैं और उनके बल्ले से जड़ा हुआ एक हाथ का छक्का वो तो काफी ज्यादा शॉकिंग था!’
Stephen Fleming said – "MS Dhoni is coming back after a serious operation but the way he played was incredible. It was really beautiful to watch him, the one handed six of him is spectacular". pic.twitter.com/JDX20K7rSc
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) April 1, 2024
आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।





