पूनम पांडे के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री गहरे सदमें में हैं। लॉक अप एक्ट्रेस की निधन की खबर पर यकीन करना सितारों के लिए बेहद ही मुश्किल हो रहा है। मुनव्वर फारुकी से लेकर कंगना रनोट और करण कुंद्रा सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी है।
Poonam Pandey death Mystery: पूनम पांडे ने निधन की खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। सितारों से लेकर फैंस तक के लिए ये यकीन करना बेहद ही मुश्किल हो रहा है कि एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं रही हैं। लॉक अप और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज से अपनी पहचान बनाने वालीं 32 साल की पूनम पांडे का 2 फरवरी को निधन हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम पिछले कुछ समय से सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही थी। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री भी सदमें में हैं और सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
पूनम के निधन की खबर ने तोड़ा मुनव्वर फारुकी का दिल
पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आने के बाद बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (Twitter)पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “शॉकिंग! इस न्यूज पर मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं।
Shocking! can’t process the news 💔
— munawar faruqui (@munawar0018) February 2, 2024
Poonam was great human being. Sad.
RIP
पूनम एक बहुत ही अच्छी इंसान थीं, बेहद दुखद, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे”। आपको बता दें कि पूनम पांडे और मुनव्वर फारुकी ने कंगना रनोट के शो लॉक अप में साथ में पार्टिसिपेट किया था। शो में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दर्शकों को देखने को मिली थी।
करण कुंद्रा से लेकर शिवम शर्मा सहित इन एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि
पूनम पांडे के साथ लॉक अप शो का हिस्सा रहे कई कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। शो में जेलर की भूमिका निभाने वाले करण कुंद्रा ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि हमने पूनम को खो दिया है। मैं शॉक में था और एक लंबे समय तक इस खबर पर यकीन नहीं कर पाया था। तुम बहुत जल्दी चली गयी, उम्मीद करता हूं उनका परिवार और करीबी सब ठीक हों”
Can’t believe that we have lost Poonam! I was in a shock and disbelief for the longest time.. gone too soon Om Shanti 🙏🏼 I hope her family and loved ones are going to be ok 🙁
— Karan Kundrra (@kkundrra) February 2, 2024
लॉक अप और स्प्लिट्सविला जैसे रियलिटी शो में नजर आए शिवम शर्मा ने कहा कि पूनम पांडे के निधन की खबर से अब तक सदमें में हैं और रिपोर्ट्स की कही बात पर अब भी उन्हें यकीन नहीं हो रहा है।

अली गोनी और करणवीर बोहरा भी नहीं कर पाए यकीन
लॉक अप में पूनम पांडे के साथ पार्टिसिपेट करने वाले टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं अब भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं पूनम पांडे, काश ये खबर बिल्कुल सच ना हो”।
I’m still in disbelief #PoonamPandey
— Karanvir (@KVBohra) February 2, 2024
I pray this news is not true 🙏🏼
Rest in peace poonam 💔🙏🏼 #poonampandey
— Aly Goni (@AlyGoni) February 2, 2024
आपको बता दें कि इन स्टार्स के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी पूनम पांडे के निधन की खबर पर शोक व्यक्त किया है। उनके अलावा डिजाइनर रोहित के वर्मा सहित अन्य स्टार्स भी पूनम पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।





