Sridevi: बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की मौत एक बार फिर सूर्खियों में आ गई है. श्रीदेवी की मौत का राज खुलने का नाम नहीं ले रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ Sridevi के डेथ कॉन्ट्रोवर्सी का फायदा उठाने के लिए जालसाजी भी शुरू हो गई है. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी जोड़ा जा रहा है.
अधिकारियों का दावा है कि, एक जाने माने यूट्यूबर ने श्रीदेवी की मौत से जुड़ा वीडियो शेयर किया है. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और रक्षी मंत्री राजनाथ सहित कई आफिशियल्स से झूठे दस्तावेज शामिल हैं. तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला.
चांदनी शाह ने दर्ज की शिकायत
दरअसल पिछले साल मुंबई की एक वकील चांदनी शाह ने भुवनेश्वर स्थित दीप्ति आर पिन्नीति और उनके वकील भरत सुरेश कामथ के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस मामले की जांच पड़ताल करने के लिए प्रधान मंत्री कार्यालय ने इसे CBI को सौंप दिया. शिकायत में चांदनी शाह ने आरोप लगाया था कि पिन्नीती ने कई दस्तावेज पेश किए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के पत्र, सुप्रीम कोर्ट से संबंधित दस्तावेज और यूएई सरकार के रिकॉर्ड शामिल हैं. और ये सभी दस्तावेज जाली प्रतीत हो रहे हैं.

पिन्निती ने दिया जवाब
बता दें कि, भुवनेश्वर की रहने वाली पिन्नीति, श्रीदेवी और सुशांत सिंह राजपूत जैसे बॉलीवुड एक्टर्स की मौत पर काफी एक्टिव रही हैं. वहीं श्रीदेवी की मौत पर बात करते हुए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने, भारत और यूएई की सरकारों के बीच लीपापोती जैसे सनसनीखेज दावे किए थे. वहीं पिन्नीति का कहना है कि, ‘यह विश्वास करना कठिन है कि सीबीआई ने मेरा बयान दर्ज किए बिना मेरे खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. इसके अलावा, जब आरोप तय किए जाएंगे तो सबूत अदालत को दिए जाएंगे.’
पिन्नीति का कहना है कि, ‘जब विचाराधीन पत्र उन्हीं अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाते हैं जिनके तहत सीबीआई आती है, तो सुबूत इकट्ठा करने वाली इकाई बनने के लिए सीबीआई संघर्ष की पार्टी बन जाती है.’
क्या है पूरा मामला
बता दें कि, पिछले साल पिन्नीति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद, सीबीआई ने 2 दिसंबर को भुवनेश्वर में उनके घर की तलाशी ली थी. जिसमें फोन और लैपटॉप सहित कई डिजिटल चीजें जब्त कर ली गई थीं. वहीं सीबीआई ने एक विशेष अदालत को रिपोर्ट सौंपी है. जिसके अनुसार, जांच से पता चला कि यूट्यूब चर्चा के दौरान प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री से संबंधित दस्तावेज जाली थे.

श्रीदेवी की मौत
24 फरवरी, 2018 को Sridevi ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनकी मौत काफी सनसनीखेज तरीके से हुई थी. श्रीदेवी ने अंतिम सांस क्यों और कैसे लगी. ये आजतक कोई नहीं जान पाया है. एक्ट्रेस परिवार की एक शादी में शिरकत करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की फेमस सिटी अबु धाबी में मौजूद थीं. वहीं वेडिंग फंक्शन्स के दौरान ही श्रीदेवी का शव उनके कमरे के बाथरूम में मिला था. श्रीदेवी की मौत की खबर हैरान करने वाली थी. ऐसे में श्रीदेवी की मौत की गुत्थी तो नहीं सुलझी. मगर अब 6 साल बाद CBI ने एक प्राइवेट जासूस के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. जिसके तार श्रीदेवी की मौत से जुड़े हैं.





