
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद सोनू सूद ने छात्रों की सुरक्षा और सरकारी हॉस्टल की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से बढ़ती छात्र संख्या के मुकाबले हॉस्टल सुविधाएं बढ़ाने की अपील की।

‘हनुमान अंश’ के बाद धार्मिक फिल्मों का सिलसिला तेज हो गया है। ‘तेरा साईं’ में संजय मिश्रा साईं बाबा की भूमिका निभाएंगे, वहीं खाटू श्याम की महिमा और बर्बरीक की कथा पर भी 2027 में फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

श्रेया घोषाल ने पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के राज खोले। सिंगर ने बताया कि बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम होने के बावजूद शिलादित्य घर के काम खुद करते हैं और उनके करियर को भी पूरा सम्मान देते हैं।

उदित नारायण जैसी आवाज के लिए मशहूर सिंगर निसार वायनाड का 44 साल की उम्र में दुबई में निधन हो गया। अजमान में होने वाले म्यूजिकल शो से कुछ घंटे पहले उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

संजय दत्त ने दही-हांडी कार्यक्रम में मराठी बोलने की अपील पर मजेदार जवाब दिया। अभिनेता ने येरवडा जेल में बिताए 6 साल का जिक्र करते हुए कहा कि तब भी वह मराठी नहीं सीख पाए, जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया।

स्वरा भास्कर के जौहर को लेकर दिए पुराने बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने हावड़ा की कथा में तीखा पलटवार किया। उन्होंने जौहर को कायरता नहीं बल्कि वीरता, त्याग और समर्पण बताया, साथ ही स्वरा पर ‘भैया को सईयां’ वाले तंज से निशाना साधा।

जन्माष्टमी पर कंगना रनौत ने हिमाचल स्थित घर से भगवान श्रीकृष्ण के लिए भोग तैयार करते हुए वीडियो शेयर किया, लेकिन गैस न जलाने को लेकर वह ट्रोल हो गईं। कंगना ने आलोचक को जवाब देते हुए भोग बनाने की प्रक्रिया समझाई और अपने बेबाक अंदाज से फिर सुर्खियां बटोरीं।

नीम करौली बाबा की जिंदगी और हनुमान भक्ति पर बनी ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म देखने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी ने इसकी तारीफ की और कहा कि इससे उन्हें बाबा के जीवन व संदेश को जानने का अवसर मिला।

Teachers Day पर जानिए उन बॉलीवुड सितारों की दिलचस्प कहानी, जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले बच्चों को पढ़ाया या ट्रेनिंग दी। अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, अनुपम खेर और कादर खान समेत कई सितारों का सफर ‘गुरु’ बनने से शुरू हुआ था।

धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने जन्माष्टमी पर पहली बार डांस परफॉर्म किया। ‘राधा रास बिहारी’ में राधा के रूप में उनकी प्रस्तुति ने फैंस को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी कला, खूबसूरती और जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सलमान खान ने बांद्रा के एक नए कैफे की पोस्ट शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में दाम न बढ़ाने, क्वालिटी और हाइजीन बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो तुकाराम मुंढे को भेज देंगे।

‘हनुमान अंश’ की शूटिंग का अंदाज बेहद अनोखा था। फिल्म की टीम गांवों में माइक लेकर घूमती और स्थानीय लोगों, खासकर बड़े-बुजुर्गों को खास शर्त के साथ शूटिंग में शामिल होने के लिए बुलाती थी।

नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे एक मुस्लिम बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है। चप्पल उतारकर फिल्म देखने के उनके अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया, लोग इसे आपसी सम्मान और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बता रहे हैं।

स्वरा भास्कर के ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर दिए बयान के बाद विवाद तेज हो गया है। कंगना रनौत ने रैप वीडियो शेयर कर स्वरा की टिप्पणी पर तंज कसा और इतिहास व महिलाओं की सोच को लेकर सवाल उठाया।

नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी शर्मा से कम उम्र में शादी हुई थी। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के बाद बाबा ने आध्यात्मिक राह अपनाई, लेकिन उनकी पत्नी के आगे के जीवन के बारे में सार्वजनिक जानकारी बेहद सीमित है।

'हनुमान अंश’ को लेकर वायरल हो रहे थिएटर वीडियो में महिला हनुमान चालीसा सुनकर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इसे फिल्म की स्क्रीनिंग का बताया जा रहा है, लेकिन पड़ताल में सामने आया कि वीडियो करीब दो साल पुराना है और ‘हनु-मान’ से जुड़ा है।

डॉ. श्रीराम नेने ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लंदन शिफ्ट होने की वजह बताते हुए कहा कि भारत में अपनी सफलता और निजी जिंदगी को लेकर दोनों के लिए सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो गया था। उन्होंने बताया कि इसी वजह से इस कपल ने लंदन में बसने का फैसला किया।

दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBI जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने FIR दर्ज करने और संबंधित दस्तावेज सौंपने के निर्देश दिए। वहीं, आदित्य ठाकरे को आरोपी बनाने की मांग पर अदालत ने कहा कि केवल आरोपों के आधार पर किसी को आरोपी नहीं माना जा सकता।

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी ‘हनुमान अंश’ को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने फिल्म बनाने से पहले प्रेमानंद महाराज से मार्गदर्शन लिया था। महाराज ने महापुरुष के चरित्र को पर्दे पर उतारते समय 3 अहम बातों का ध्यान रखने की हिदायत दी थी।

नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही ने मनीषा कोइराला को भावुक कर दिया। अपने देश की दर्दनाक स्थिति पर उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘कभी बाढ़, कभी भूकंप… हमारे साथ ही क्यों?’ साथ ही उन्होंने नेपाल के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन की अपील की।