
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘गजिनी’ की एक्ट्रेस असिन लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। ओनम के खास मौके पर उन्होंने बेटी अरिन की प्यारी झलक साझा की, जिसमें वह अपने नाना के साथ नजर आईं। असिन की ये फैमिली तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

कुकू कोहली के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। फिल्ममेकर की पत्नी अरुणा जी के लिए सलमान खान ने भावुक संदेश शेयर कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।

नेपाल में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे अकेले नहीं हैं और मदद के लिए टीम के साथ जल्द पहुंचेंगे।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बरसात’ से बाहर होने की कहानी एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने करीब 20 साल बाद उस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा किया है, जिसने अक्षय के फैंस को भी हैरान कर दिया।

कृति सेनन के राखी विज्ञापन को लेकर छिड़े विवाद के बीच उनकी बहन नुपूर सेनन ने ट्रोल्स को दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें अपनी बहन के ऐड से कोई आपत्ति नहीं है, तो दूसरों को इससे परेशानी क्यों हो रही है।

यश की ‘Toxic’ को लेकर एक्स पर दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन सामने आ गए हैं। फैंस ने उनके दमदार स्वैग, एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने कहानी और स्क्रीनप्ले में ‘KGF’ का असर महसूस किया।

‘Gunmaster G9’ के टीजर में इमरान हाशमी का देसी से धांसू एक्शन अवतार देखने को मिला। जेनेलिया डिसूजा संग उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री और गन वाले अंदाज ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

‘महाकाली’ में शुक्राचार्य के किरदार में अक्षय खन्ना का दमदार और रहस्यमयी लुक सामने आया है। उनका अवतार देखते ही फैंस को ‘छावा’ के औरंगजेब की याद आ गई। सोशल मीडिया पर लोग 51 साल की उम्र में अभिनेता के इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘आवारापन 2’ ने 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी और ‘स्त्री’, ‘सिकंदर’ समेत कई फिल्मों को कमाई में पीछे छोड़ दिया। वहीं ‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई।

कृति सैनन की कबीर बहिया के साथ एक बार फिर तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी शादी और रिश्ते के भविष्य को लेकर तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं।

हरमन बवेजा का ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बदले हुए लुक को देखकर लोग हैरान हैं और उनके पुराने अंदाज को याद कर रहे हैं। कभी ऋतिक रोशन से तुलना पाने वाले हरमन के नए लुक पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अमिताभ बच्चन ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा कीं। बिग बी ने बताया कि घर पर स्टाफ न होने पर उन्हें खुद काम करना पड़ता है। इसी दौरान उन्होंने जया बच्चन के हाथों बनी आम की खीर का मजेदार किस्सा भी सुनाया।

यश की ‘Toxic’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में धमाका कर दिया है। महज 72 घंटे में 6.41 लाख टिकट बिकने के साथ फिल्म ने टॉप 10 में जगह बना ली है। अब इसकी शुरुआती कमाई को लेकर भी बड़े आंकड़ों की उम्मीद जताई जा रही है।

'महाकाली’ टीजर का खौफनाक अंदाज‘महाकाली’ के टीजर ने अपनी दमदार कहानी और डरावने विजुअल्स से दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य अवतार खास तौर पर चर्चा में है, जिसकी खौफनाक झलक ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। टीजर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर हिट बन चुकी है। फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले 302% ज्यादा कमाई कर मेकर्स को बड़ी राहत दी है। वहीं, ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में भी उछाल देखने को मिला है। दोनों फिल्मों के प्रदर्शन ने बॉक्स ऑफिस की तस्वीर को दिलचस्प बना दिया है।

कॉमेडियन वीर दास के कथित बयान पर मुकेश खन्ना भड़क गए हैं। अभिनेता ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीर दास का मुंह काला कर उन्हें गधे पर बैठाकर घुमाना चाहिए। उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

यश ने ‘Toxic’ की को-स्टार कियारा आडवाणी की खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की है। अभिनेता के इस बयान ने फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री और कियारा के किरदार को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

गोविंदा ने फर्जी और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी है। AI, डीपफेक और मॉर्फ्ड कंटेंट के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताते हुए अभिनेता ने ₹100 करोड़ तक के मानहानि केस का संकेत दिया है।

कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘Toxic’ के प्री-रिलीज इवेंट में अचानक साउंड सेटअप गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो स्टूडेंट्स के घायल होने की खबर है, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 9वें दिन फिल्म की कमाई ₹180 करोड़ के पार पहुंच गई, जबकि ‘बंटवारा 1947’ ने जोर लगाने के बावजूद धीमी रफ्तार के साथ दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश जारी रखी।