
सुनीता आहूजा संग तलाक की अटकलों के बीच गोविंदा के नए रियलिटी शो में एंट्री लेने की खबर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ‘Rise And Fall Season 2’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उलटफेर करते हुए सोमवार को हिंदी मार्केट में यश की बिग बजट फिल्म ‘Toxic’ को पीछे छोड़ दिया। 25वें दिन ‘हनुमान अंश’ की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

बादशाह की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। पहली पत्नी जैस्मिन मसीह से करीब 8 साल बाद उनका रिश्ता खत्म हुआ, वहीं दूसरी शादी भी महज 5 महीने में टूट गई। तलाक के बाद जैस्मिन अपनी बेटी के साथ विदेश में रह रही हैं और लाइमलाइट से दूर जिंदगी बिता रही हैं।

‘हनुमान अंश’ की कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। फिल्म के सीक्वल में नीम करौली बाबा के जीवन के अनसुने पहलुओं को दिखाया जाएगा। मेकर्स जल्द ही पार्ट 2 पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है।

सुनील पाल ने अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शामिल होने पर नाराजगी जताई। शो में उनके पति परमीत सेठी और बच्चों पर किए गए कमेंट्स को लेकर सुनील ने अर्चना को फटकार लगाते हुए कहा कि पैसों के लिए ऐसे मंच पर नहीं जाना चाहिए, जहां परिवार का सम्मान न हो।

सोनम वांगचुक ने सलमान खान के ‘ब्रो’ कहने वाले पुराने कमेंट पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘मजबूरियां होती होंगी सबकी।’ उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे मामले को लेकर दर्जनभर रील्स कट गई थीं, जिसके बाद उनका बयान फिर चर्चा में आ गया।

‘3 इडियट्स’ के फुंसुक वांगडु किरदार को लेकर आमिर खान और सोनम वांगचुक के बीच पुराना विवाद फिर चर्चा में है। आमिर के ‘हम कभी नहीं मिले’ वाले बयान पर वांगचुक ने ‘गजनी’ का जिक्र करते हुए ‘शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस’ का मजेदार तंज कसा।

समय रैना के ‘बिहारी-कश्मीरी’ मजाक ने सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक हंगामा मचा दिया है। शो की वायरल क्लिप पर BJP और कांग्रेस नेताओं ने जमकर निशाना साधा और इसे देश की एकता से जोड़ते हुए सवाल उठाए। हालांकि, संजय निरुपम ने समय के मजाक का बचाव किया है।

यश की ‘Toxic’ देखकर ‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी उनके अभिनय के कायल हो गए। उन्होंने फिल्म को साहसी प्रयोग बताते हुए यश की जमकर तारीफ की और कहा कि वह कन्नड़ सिनेमा को ग्लोबल स्टेज तक ले जाने के लिए लगातार शानदार काम कर रहे हैं।

एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की 156 साल पुरानी जलालपुर एस्टेट हवेली और करोड़ों की पुश्तैनी जमीन विवादों में घिर गई है। परिवार ने कथित फर्जी वसीयत, राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर और संपत्ति बेचने के आरोप लगाए हैं। मामले में चाची समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

शूटिंग से लौटने के बाद इमरान हाशमी की तबीयत बिगड़ गई। जांच में उनका H1N1 टेस्ट पॉजिटिव आया, जिसके बाद अभिनेता के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की खबर सामने आई है।

राखी सावंत का मक्का से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘फातिमा’ नाम अपनाने की बात कहती नजर आईं। लोगों को जानमाज बांटते समय भीड़ ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद उन्हें वहां से निकलते हुए देखा गया।

यश की ‘टॉक्सिक’ ने तीसरे दिन कमाई में गिरावट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है और ₹165 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं ‘आवारापन 2’ ने 200% से ज्यादा मुनाफा कमाकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि ‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार धीमी पड़ गई।

रक्षा बंधन पर सैफ अली खान ने बहनों के साथ अपने खास रिश्ते का मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि बहनें उन्हें पहले ही याद दिला देती हैं कि राखी आने वाली है और गिफ्ट देना बिल्कुल मत भूलना।

रक्षाबंधन 2026 पर सलमान खान का फैमिली मैन अंदाज देखने को मिला। बहनों अलवीरा खान और अर्पिता खान ने भाईजान की कलाई पर प्यार से राखी बांधी, वहीं सलमान ने भी कैमरों के सामने अपनी रंग-बिरंगी राखियां फ्लॉन्ट कर फैंस का दिल जीत लिया।

बॉलीवुड से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि काजोल की फिल्म ‘मां’ के संभावित सीक्वल में कैटरीना कैफ की एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो दोनों अभिनेत्रियों को पहली बार एक साथ पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसको लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

‘धुरंधर 2’ में ब्रिगेडियर जहांगीर के दमदार किरदार से सुविंदर विकी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। खास बात यह है कि उन्हें फिल्म का नाम तक पहले नहीं बताया गया था और शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन में पूरी स्क्रिप्ट मिली थी।

मुकेश खन्ना ने खुलासा किया कि रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ के किरदार में देखने पर उन्होंने आपत्ति क्यों जताई थी। एक्टर ने अब उस पूरे विवाद और अपने फैसले के पीछे की वजह का खुलासा किया है।

रक्षाबंधन से पहले श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए बचपन की अनमोल तस्वीरें शेयर कीं। कलाकंद खिलाते हुए तस्वीर के साथ उनकी भावुक याद ने फैंस की आंखें नम कर दीं।

यश की ‘Toxic’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार दस्तक देकर ‘आवारापन 2’ की कमाई को बड़ा झटका दिया है। वहीं सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की कमाई लाखों में सिमटने से फिल्म की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।