बाॅलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती है। जिन्हें रिलीज हुए भले ही सालों हो गए हो लेकिन उन फिल्मों को न ही दर्शक भूल पाते हैं और न ही फिल्म से जुड़े एक्टर और एक्ट्रेस, कुछ ऐसी फिल्म थी, ताल। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय खन्ना नजर आए थे। इस फिल्म ने हाल ही में अपने 23 साल पूरे. किए। इस मौके पर अनिल कपूर ने इस फिल्म से जुड़े तथ्य के बारे में बताया साथ ही एक रोचक किस्सा भी शेयर किया।
गोविंदा के बाद मुझे मिली
अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए अनिल ने लिखा, ‘ताल को सिल्वर स्क्रीन पर आए 23 साल हो गए हैं। मैं इस आइकॉनिक फिल्म का हिस्सा बनने का हमेशा आभारी रहूंगा। कई मायनों में मैं मेरी किस्मत ने मुझे इस फिल्म से जोड़ा क्योंकि पहले यह फिल्म गोविंदा को ऑफर की गई थी, लेकिन बाद में यह मेरी झोली में ही गिर गई।’

ताल की वजह से अगली फिल्म मिली
इसके बाद अनिल ने बताया कि ‘ताल’ की वजह से ही उन्हें स्लमडॉग मिलेनयर फिल्म ऑफर की गई थी। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनिल ने लिखा, ‘ यह फिल्म मेरे लिए बहुत भाग्यशाली साबित हुई। ताल में मेरे प्रदर्शन को देखने के बाद ही डैनी बॉयल ने मुझे ऑस्कर विनिंग स्लमडॉग मिलेनयर में काम करने का मौका दिया था। मैं अपने भाग्यशाली सितारों और अभूतपूर्व प्रतिभाशाली शोमैन सुभाष घई साहब के प्यार के लिए आभारी हूं। उनके साथ की गई चार सुपरहिट फिल्मों के लिए मैं हमेशा उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।’





