अभिनेता ने हाल ही में एक बातचीत में फिल्मों में किसिंग सीन के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि कुछ निर्माताओं ने उनकी इस छवि का फायदा उठाया है।
Emraan Hashmi on Kissing Scene: इमरान हाशमी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘सीरियल किसर’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने ‘मर्डर’, ‘अक्सर’ और ‘क्रुक’ जैसी कई फिल्मों में किसिंग सीन दिए हैं। बीते कुछ समय से अभिनेता ने इस तरह के किरदार नहीं निभाएं हैं, क्योंकि इमरान अपने ‘सीरियल किसर’ के टैग से दूर जाने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक बातचीत में फिल्मों में किसिंग सीन के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि कुछ निर्माताओं ने उनकी इस छवि का फायदा उठाया है।
निर्माताओं ने उठाया फायदा
इमरान से पूछा गया कि उन्होंने फिल्मों में किसिंग सीन करना क्यों बंद कर दिया? उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी फिल्मों में कभी कोई किसिंग सीन नहीं जोड़ा है। दरअसल, मैं शुरू से ही फिल्मों में इसे कम करना चाहता था, लेकिन मेरी एक छवि बन गई और कई निर्माताओं ने इसका फायदा भी उठाया है। हालांकि, जब मैं अपनी फिल्में देखता हूं, तो मैं वास्तव में महसूस करता हूं कि कुछ जगहों पर उन सीन की आवश्यकता नहीं थी। भले ही यह निर्माताओं ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए किया हो, लेकिन मुझे यह सीन करने के लिए कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

किसिंग सीन के लिए पत्नि से लेते हैं सलाह
अभिनेता से आगे पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी उनके किसिंग सीन करने को लेकर चिंतित थीं? उन्होंने स्वीकार किया कि वे एक बार चिंतित हो गई थीं। इमरान ने कहा, ‘एक बार वे परेशान हो गई थीं, लेकिन अब मैं उस तरह के सीन नहीं करता हूं।’ अभिनेता ने कहा, ‘शोटाइम’ देखकर वे फिर से परेशान हो सकती हैं, क्योंकि इसमें कुछ सीन ऐसे ही हैं। हालांकि, इस मामले में मैं अपनी पत्नी की सलाह लेता हूं और उनकी सुनता भी हूं।

इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट
इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात करें, तो अभिनेता जल्द ही पवन कल्याण स्टारर ‘ओजी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म से इमरान हाशमी तेलुगु इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसका निर्देशन साहू द्वारा किया जाएगा। फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिव किरदार में दिखाई देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान हाशमी निर्माता फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘डॉन 3’ में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।





