Viral Video 2023: आजकल सोशल मीडिया का जमाना है. ऐसे में वीडियो वायरल होना भी काफी आम है. खासकर बॉलीवुड स्टार्स के हर पल के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर चुटकियों में देखने को मिल जाते हैं. हालांकि इस साल कुछ सितारों ने सोशल मीडिया (Viral Video 2023) पर जमकर तारीफें लूटी हैं. तो आइए हम आपको लेकर चलते हैं 2023 के फ्लैशबैक में, जहां पूरे साल कुछ वीडियो काफी ट्रेंडिंग में रहे हैं.
दीपिका पादुकोण
इस साल सोशल मीडिया पर जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव के ट्रेंड ने काफी सूर्खियां बटोरी थीं. वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया था. ऐसे में दीपिका ने खूबसूरत ट्रेडिंशन लुक में इंस्टाग्राम पर एक रील अपलोड की थी. जिसमें वो ‘सो ब्यूटीफुल…सो एलिगेंट…जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव’ बोलते दिखाई दे रही थी.
View this post on Instagram
आयुष्मान खुराना
सोशल मीडिया पर साल के आखिर में मोए मोए ट्रेंड भी देखने को मिला था. ऐसे में अभिनेता आयुष्मान खुराना भी मोए मोए ट्रेंड को फॉलो करते नजर आए थे. दरअसल एक इवेंट में परफॉर्मेंस के दौरान आयुष्मान खुराना ने अचानक से मोए मोए गाना शुरु कर दिया था. जिसे सुनकर सामने बैठी ऑडियन्स चिल्ला उठी. वहीं आयुष्मान का ये वीडियो भी काफी वायरल हो गया था.
View this post on Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी
इस साल कई बॉलीवुड जोड़ियों ने शादी भी रचाई. मगर सभी कपल्स में से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की शादी के वीडियो ने सबसे ज्यादा तारीफें लूटी थीं. इस वीडियो में सिड और कियारा फिल्म शेरशाह के अंदाज में स्टेज पर एंट्री लेते हुए लिप लॉक किस किया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया था.
View this post on Instagram
देओल परिवार हुआ एक
सनी देओल की ब्लॉक बस्टर फिल्म गदर 2 के बाद देओल परिवार भी एक जुट हो गया था. इस दौरान हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल को पहली बार दोनों सौतेले भाईयों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ देखा गया था. वहीं ईशा दोनों भाईयों के साथ फोटो खिंचवाती भी नजर आई थी. देओल फैमिली को एक-साथ देखकर फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं था.

रणवीर और दीपिका की मस्ती
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के एक मस्ती भरा वायरल वीडियो भी देखने को मिला था. जिसमें रणवीर और दीपिका फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने झुमका गिरा रे पर नाचते दिखाई दे रहे थे. दोनों के मस्ती वाले मूड ने फैंस का भी दिल खुश कर दिया था.
View this post on Instagram



