सारा अली खान बाॅलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस है। उन्होंने बाॅलीवुड में केदारनाथ फिल्म के साथ पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने सिम्बा सहित कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई एक्ट्रेस के साथ काम किया है। वें सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी है। वें अक्सर अपने बचपन से जुड़े किस्से शेयर करती रहती है। उन्होंने हाल ही में एक और किस्सा शेयर किया था ।आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
स्कूल में हुआ प्रैंक
सारा ने अपने स्कूल का प्रैंक वाला किस्सा शेयर करते हुए सारा अली खान ने अपने इंटरव्यू में किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि स्कूल में एक प्रैंक करना उनको काफी भारी पड़ा था। दरअसल उन्होंने क्लास में लगे पंखे पर काफी सारा गोंद रख दिया था। ऐसे में जब पंखा चलाया गया तो पूरा गोंद क्लास में फैल गया।

इस प्रैंक के बाद सारा उनके प्रिंसिपल से काफी ज्यादा डांट पड़ी थी। हालांकि प्रिंसिपल ने उन्हें सस्पेंड नहीं किया और वॉर्निंग देकर छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने स्कूल में कभी ऐसा नहीं किया।
सुशांत के साथ किया था डेब्यू
बता दें कि सारा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ साल 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ’ से किया था। आखिरी बार एक्ट्रेस को विक्की कौशल के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आई थीं।सारा अली खान एक्टर सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से उनकी बेटी हैं। सारा के एक भाई इब्राहिम अली खान भी हैं।





