Animal: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है. वहीं रणबीर कपूर के किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसी कड़ी में बॉबी देओल ने भी विलेन की भूमिका में सभी का दिल जीत लिया है. हालांकि फिल्म की कामयाबी के बाद बॉबी देओल ने अपने को-एक्टर रणबीर कपूर से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं.

रणबीर के फैन हुए बॉबी देओल
एनिमल के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल और रणबीर कपूर को साथ में देखा गया है. वहीं बॉबी ने रणबीर को अद्भुत बताया है. रणबीर की तारीफ करते हुए बॉबी देओल ने कहा कि, “मुझे उनसे प्यार हो गया है. मैंने बहुत सारे कलाकारों के साथ काम किया है. लेकिन रणबीर ने मुझे सबसे ज्यादा सम्मान दिया है. वो सचमुच एक सुपरस्टार हैं. वो जहां भी फिल्म का प्रमोशन करने गए हैं. मुझे जबरदस्ती अपने साथ लेकर गए हैं. ऐसा कोई नहीं करता है. हर कोई लाइम लाइट चुराना चाहता है. मगर रणबीर ऐसे बिल्कुल नहीं हैं. उन्हें कभी असुरक्षा महसूस नहीं होती है.”

रणबीर के साथ फाइट सीन पर बॉबी का बयान
एनिमल में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के बीच जबरदस्त फाइट सीन देखने को मिला है. इस सीन ने फिल्म में जान फूंकने का काम किया है. वहीं बॉबी देओल ने बताया कि, “लंदन जाने से पहले 7-8 दिनों तक हमनें मुंबई में इस सीन का अभ्यास किया था. बॉबी ने कहा कि, हमनें बहुत सारी रिहर्सल की थी. क्योंकि हम उसे वास्तविक दिखाना चाहते थे. जब फाइट सीन होते हैं. तो आपके आस-पास कुछ चीजें पड़ी रहती हैं. जिससे आप सामने वाले को मार सकते हैं. मगर इस सीन में हमारी ताकत के अलावा कुछ भी नहीं था.”

लंदन की सर्दी में हुई शूटिंग
एनिमल में फाइट सीन की शूटिंग लंदन में हुई है. ऐसे में लंदन के सर्द मौसम में एक्शन सीक्वेंस शूट करना किसी के लिए आसान नहीं था. इस बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने बताया कि, “शूटिंग के दौरान यूनिट के सभी लोग कह रहे थे कि, उन्हें नहीं पता कि किसके लिए समर्थन करना चाहिए. मैं बहुत खुश हूं कि इतनी कठिनाईयों के बीच कुछ अच्छा निकल कर सामने आया है. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है.” बॉबी ने बताया कि, एक्शन सीन की शूटिंग ने ही उन्हें रणबीर का सबसे बड़ा फैन बना दिया है. वहीं पर्दे पर भी दोनों के बीच की नेचुरल केमिस्ट्री आसानी से देखी जा सकती है.





