बिग बॉस 16: सलमान खान के धमाकेदार शो बिग बॉस 16 का आगाज होने में अब कुछ ही समय बाकी रह गए हैं। लेकिन इससे पहले बिग बॉस 16 के घर से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं जिसने फैंस को आश्चर्य में डाल दिया है।
- बिग बॉस 16 पिछले सीजन से भी बहुत ज्यादा आलीशान है बिग बॉस का यह घर

बॉलीवुड के मशहूर दबंग एक्टर सलमान खान के धमाकेदार शो बिग बॉस 16 के प्रीमियर में कुछ ही पल बाकी रह गए हैं। प्रशंसक बीते कई दिनों से सलमान खान के इस शो को लेकर आस लगाए बैठे हुए हैं। इस बार बिग बॉस 16 सर्कस थीम पर आधारित है, जो कि पिछले सीजन से भी ज्यादा जबरदस्त होने वाला है। खास बात तो यह है कि 16वें सीजन के लिए बिग बॉस का घर बेहद आलीशान तरीके से सजाया गया है और यह पिछले सीजन की तुलना में कहीं ज्यादा खूबसूरत है। सलमान खान के बिग बॉस के घर से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देख प्रशंसकों की आंखें आश्चर्य की वजह से खुली की खुली रह गई हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं बिग बॉस 16 की इन तस्वीरों पर–
- सर्कस थीम पर बना है बिग बॉस का नया घर

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 का घर इस बार सर्कस थीम के आधार पर बनाया गया है। दर्शकों को घर में चारों ओर सर्कस से जुड़ी चीजें भी देखने को मिलेंगी।
- बेहद खूबसूरती से सजा है बिग बॉस का किचन

खास बात तो यह है कि बिग बॉस का किचन भी शानदार तरीके से सजाया गया है। कलर कॉन्बिनेशन के साथ-साथ लाइट्स का भी भरपूर ध्यान रखा गया है।
- बिग बॉस 16 का बेडरूम देख चौंधिया जाएंगी आंखें

बिग बॉस 16 में इस बार बेडरूम को भी बेहद खास अंदाज में तैयार किया गया है। खासकर कैप्टन के रूम को देखकर तो किसी की भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।
- बिग बॉस 16 के बेडरूम में हुए थे बदलाव

बता दें कि इस सीजन के लिए बेडरूम में बदलाव किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार घर में चार बैडरूम होंगे। जिसमें ‘फायर रूम’, ‘ब्लैक एंड व्हाइट रूम’, ‘कार्ड्स रूम’ और ‘विंटेज रूम’ शामिल हैं।
- बिग बॉस 16 में मिलेगा मेकअप रूम

इस बार बिग बॉस 16 में लोगों को मेकअप के लिए भी परेशान होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि इस बार उन्हें मेकअप रूम भी दिया जाएगा। इससे जुड़ी फोटोज भी खूब वायरल हो रही है, जहां मेकअप से जुड़े सभी सामान रखे दिखाई दिए।
- लिविंग एरिया भी है बेहद शानदार

बिग बॉस 16 का लिविंग एरिया भी ऐसा है कि उसे देख लोग हैरान रह जाएं। सर्कस थीम पर बने इस लिविंग एरिया की सजावट इतनी खूबसूरती से की गई है कि किसी का भी दिल इस पर अटक जाए।
- ये है बिग बॉस 16 का कन्फेशन रूम

बिग बॉस के कन्फेशन रूम में भी सर्कस थीम की झलक देखने को मिल रही है। हालांकि कुछ यूजर्स ने कन्फेशन रूम को लेकर कहा कि यह बहुत ही डार्क है इसे थोड़ा रोशनी से भरना चाहिए था।
- बिग बॉस 16 के घर के कोने कोने में टिक जाएंगी निगाहें

बिग बॉस 16 का घर इस बार इतना आसान तरीके से बनाया गया है कि इस के कोने कोने पर लोगों की निगाहें टिक सकती हैं। इतना ही नहीं, किसी का भी मन यहां पर रहने का करेगा।
- इतने बजे होगा बिग बॉस 16 का प्रीमियर

बिग बॉस 16 का प्रीमियर आज रात 9:30 बजे कलर्स टीवी पर होगा। इसका आगाज खुद सलमान खान करते नजर आएंगे। शो के प्रीमियर से पहले रिलीज हुए कुछ प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
- सभी सीजन से हटकर होगा बिग बॉस 16

बताया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस 16 बाकी सभी सीजन से हटकर होगा, क्योंकि इस बार कंटेस्टेंट्स के साथ खुद बिग बॉस भी गेम खेलेंगे। वहीं सलमान खान भी इस सीजन में शनिवार और रविवार की जगह शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड का वार लेकर आएंगे।





