अभिषेक कुमार ने अपने गेम में इतना सुधार किया कि फिनाले की रेस तक पहुंच। भले वो ट्रॉफी न जीत पाए हो लेकिन फैंस के दिल जरूर जीत गए। अब बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद अभिषेक कुमार लगातार कई सारे इंटरव्यू दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक खास दोस्त से मिलने की इच्छा जाहिर की।
Abhishek Kumar’s Lady Love: बिग बॉस का सीजन 17 अब अलविदा ले चुका है। मुनव्वर फारुकी शो के विनर बन गए हैं। वहीं, अभिषेक कुमार रनर- अप हैं। हालांकि, दर्शक उन्हें एक डिजर्विंग कंटेस्टेंट बता रहे हैं। इस बीच अभिषेक कुमार ने शो से बाहर आते ही एक लड़की से मिलने के लिए बेताब जाहिर की।
बिग बॉस 17 की शुरुआत में अभिषेक कुमार बेहद गुस्सैल नजर आए। हालांकि, सलमान खान की फटकार और दोस्तों का साथ उन्हें ट्रैक पर ले आया।

हारकर भी बाजीगर बने अभिषेक
अभिषेक कुमार ने अपने गेम में इतना सुधार किया कि फिनाले की रेस तक पहुंच। भले वो ट्रॉफी न जीत पाए हो, लेकिन फैंस के दिल जरूर जीत गए। अब बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद अभिषेक कुमार लगातार कई सारे इंटरव्यू दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक खास दोस्त से मिलने की इच्छा जाहिर की।
ईशा के लिए कही ये बात

अभिषेक कुमार ने बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद इंटरव्यू में ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल से लेकर मुनव्वर फारुकी के विनर बनने तक, कई कंटेस्टेंट्स के बारे में बात की। एक्टर ने ईशा और समर्थ के चैप्टर पर कहा कि बिग बॉस खत्म हो गया है, इसके साथ ही ईशा और समर्थ के साथ भी उनका लेना- देना खत्म हो गया है।
किससे मिलना चाहते हैं अभिषेक ?
मुनव्वर फारुकी के दोस्त बनने पर अभिषेक कुमार ने कहा कि वो खुश हैं कि उनका दोस्त जीता है। एक्टर ने ये भी कहा कि शो के बाहर वो मुनव्वर और मनारा के साथ दोस्ती कायम रखना चाहेंगे। इसके बाद एक्टर से बिग बॉस 17 की एक्स कंटेस्टेंट खानजादी को लेकर सवाल जवाब किया गया, क्योंकि शो के दौरान वो कई बार उनके बारे में बात कर चुके हैं।
क्या बोले अभिषेक ?
अभिषेक कुमार ने खानजादी को लेकर कहा कि वो उनसे जरुर मिलेंगे। शो में दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी रही थी। ऐसे में अभिषेक कुमार की इच्छा है कि वो खानजादी से मिले और जाने कि वो अब कैसी हैं और उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है।





