Big Boss 17: छोटे पर्दे का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 (Big Boss 17) खत्म हो चुका है. मगर शो से बाहर आने के बाद सभी कंटेस्टेंट जमकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. जहां मुनव्वर फारुकी शो की ट्रॉफी लेकर अपने गांव डोंगरी पहुंच गए हैं. तो वहीं शो के पहले रनरअप रहे अभिषेक कुमार भी सिद्धार्थ शुक्ला को कॉपी करने पर अपनी चुप्पी तोड़ चुके हैं.
अभिषेक कुमार ने की सिद्धार्थ शुक्ला की नकल?
बिग बॉस के घर में अभिषेक शुक्ला की जर्नी काफी शानदार रही है. शो में प्यार से लेकर एक्शन, मारपीट और बेबाक अंदाज जैसे अभिषेक के कई पहलु देखने को मिले थे. वहीं अभिषेक घर वालों से अलग खड़े रहने में भी बिल्कुल नहीं कतराते हैं. जहां शो के दौरान अभिषेक ने समर्थन जुरैल को थप्पड़ जड़कर विलेन का टैग हासिल किया था. तो वहीं शो के आखिर में बिग बॉस ने उनको हीरो बना दिया. इस दौरान अभिषेक की ज्यादातर हरकतों को बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला से कंपेयर किया जा रहा था. कई लोगों का कहना था कि, शो में लोकप्रियता हासिल करने के लिए अभिषेक सिद्धार्थ को कॉपी करने की कोशिश करते हैं.

अभिषेक ने दिया जवाब
सिद्धार्थ को कॉपी करने पर अब अभिषेक ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने कहा कि, ‘मैंने बिग बॉस 13 पूरा नहीं देखा था. हां, वायरल क्लिप्स देखी थीं, जिससे ही पता चल गया था कि यार क्या फाड़ बंदा है. राती देंगड़-देंगड़ गाने में मैंने उनके साथ काम किया था. अगर आप ध्यान से देखेंगे तो मैं उनके पीछे ही खड़ा हूं. मेरी उनके साथ एक फोटो भी है. आज मुझे उनके साथ कंपेयर किया जा रहा है तो मैं बहुत ही ब्लैस फील कर रहा हूं. मुझे उनकी गेम नहीं पता था. मैं ऐसा ही हूं हमेशा बोलता आया है. मेरे पापा भी ओवर एक्सप्रेसिव है. शो में मैं अकेला खड़ा था और मेरे खिलाफ 9 लोग खड़े थे. तब भी मुझे डर नहीं लगा. बल्कि मैं तो दिखाना चाहता था कि तुम लोग आओ मैं तुम लोगों के साथ कुछ ऐसा कर दूंगा कि तुम भी सोचोगे कि क्या बंदा है. मुझे तो बाहर आकर पता चला कि मुझे उनके साथ कंपेयर किया जा रहा था, जो मुझे अच्छा लगा. लेकिन मैंने उन्हें कॉपी नहीं किया.’

बिग बॉस 17
बिग बॉस 17 की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम कर ली है. वहीं अभिषेक कुमार शो के रनरअप रहे हैं. हालांकि शो में सबसे ज्यादा शॉकिंग एविक्शन अंकिता लोखंडे का रहा है. अंकिता चौथे नम्बर पर आकर शो से बाहर हो गई थीं. वहीं तीसरे नम्बर पर मनारा चोपड़ा को एनिमिनेट कर दिया गया था. जिसके बाद असली टक्कर मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार के बीच थी. मगर मुनव्वर ने शो में बाजी मार ली.





