Bollywood: क्रिकेटर्स की बायोपिक बनाने का ट्रेंड Bollywood में काफी पहले शुरु हो चुका था. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और प्रवीण तांबे समेत कई क्रिकेटर्स पर बायोपिक बन चुकी है. वहीं अब इस लिस्ट में सौरव गांगुली का नाम भी जुड़ने जा रहा है. सौरव गांगुली की जिंदगी पर फिल्म बनाने की घोषणा मशहूर फिल्म मेकर लव रंजन ने की है.
दूसरी छहमाही में होगी शूटिंग
लव रंजन ने पहले ही सौरव गांगुली पर मूवी बनाने का एलान किया था. मगर कुछ वजहों से वो इसपर काम नहीं कर पाए थे. ऐसे में अब लव रंजन ने अपने मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट की तैयारी शुरु कर दी है. वहीं फिल्म की शूटिंग जुलाई के बाद शुरु हो सकती है.

आयुष्मान बनेंगे गांगुली
खबरों की मानें तो, सौरव गांगुली के रोल के लिए पहले अभिनेता रणबीर कपूर को चुना गया था. मगर अब आयुष्मान खुराना को फिल्म में कास्ट कर लिया गया है. जिसका कारण है कि सौरव गांगुली की तरह आयुष्मान खुराना भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. वहीं आयुष्मान ने फिल्म साइन कर ली है और वो सौरव गांगुली की स्टाइल में क्रिकेट खेलने की भी ट्रनिंग ले रहे हैं.
विक्रमादित्य करेंगे निर्देशन
सौरव गांगुली पर बनने वाली बायोपिक का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाणी को सौंपा गया है. इससे पहले ये दारोमदार ऐश्वर्या रजनीकांत को दिया गया था. क्योंकि विक्रमादित्य किसी दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी थे. मगर वास्तव में वही मेकर्स की पहली पसंद रहे हैं. जिसके चलते इस फिल्म का निर्देशक विक्रमादित्य को ही बनाया गया है.

आयुष्मान खुराना का वर्कफ्रंट
आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज हुई थी. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. वहीं इस साल आयुष्मान बधाई हो 2 के साथ सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री करेंगे. ये फिल्म 15 दिसंबर 2024 को रिलीज की जाएगी.





