सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) 23 फरवरी 2024 से10वां सीजन शुरु होने वाला है। (CCL) को लेकर सोनू सूद ने एक्साइटमेंट जाहिर किया है। ‘गरीबों के मसीहा’ ने मनोज तिवारी से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया है।
Celebrity Cricket League: क्रिकेट के प्रति न सिर्फ आम लोगों की बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स की भी रुचि खूब देखी जाती है। बड़े मैचों में बॉलीवुड सेलेब्स ऑडियंस की तरह क्रिकेट स्टेडियम में अपनी फेवरिट टीम को चीयर करने पहुंच जाते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स पर क्रिकेट खुमार इतना है कि साल 2011 में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) की शुरुआत कर दी थी। 23 फरवरी 2024 से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) का 10वां सीजन शुरु होने वाला है। इसे लेकर एक्टर सोनू सूद ने एक्साइटमेंट जाहिर के साथ ही मनोज तिवारी से जुड़ा किस्सा भी बताया है।
हुई थीं ये बात!
सोनू सूद ‘पंजाब दे शेर’ टीम के कप्तान रहे हैं। उन्होंने (CCL) के एक पुराने मैच को याद किया जब मनोज तिवारी ने उनका कैच पकड़ा था। सोनू ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘मुझे एक मजेदार घटना याद है जब एक बार फील्ड पर मैंने हवा में शॉट मारा था और कुछ ही पलों में मनोज गेंद लपकने वाले थे। मैं चिल्लाया, प्लीज ड्रॉप कर दो।’

सोनू सूद ने आगे कहा कि ‘लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और बाद में मजाकिया अंदाज में मुस्कुराते हुए क्रीज पर आए और कहा- सॉरी, पाजी, सॉरी यार, गलती हो गई।’
लीग के बारे में बोलते हुए, सोनू ने कहा, “मेरे लिए, सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग एक खेल से कहीं अधिक है। यह हम कलाकारों के लिए एकजुट होने और फील्ड के अंदर और बाहर खूब मौज-मस्ती करने का मौका है।”
सोनू सूद ने जताई एक्साइटमेंट
सोनू सूद ने कहा, “अब, मैं यह देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं कि इस नए सीज़न में हम सभी के लिए क्या मायने रखता है।” बता दें, इस खेल का सेलिब्रेट करने के लिए सलमान खान और मोहनलाल जैसी हस्तियां जल्द ही सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में दिखाई देंगी। सलमान कान मुंबई हीरोज टीम के ब्रांड एंबेसडर हैं जबकि रितेश देशमुख इसके कप्तान हैं।
ये हैं सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम और उनके कप्तान

सोहेल खान मुंबई हीरोज टीम के मालिक हैं. वेंकटेश तेलुगु वॉरियर्स के ब्रांड एंबेसडर हैं। तेलुगु वॉरियर्स के कप्तान अखिल अक्किनेनी, चेन्नई राइनोज़ के कप्तान आर्य हैं। कर्नाटक बुलडोज़र्स के कप्तान किच्चा सुदीप, केरल स्ट्राइकर्स के सह-मालिक मोहनलाल हैं। जबकि इंद्रजीत कप्तान हैं। भोजपुरी दबंगों के कप्तान मनोज तिवारी हैं। पंजाब दे शेर के कैप्टन सोनू सूद हैं। बंगाल टाइगर्स के मालिक बोनी कपूर अपनी कैप्टन जिस्सू सेनगुप्ता हैं।





