Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा (Anushka Shrama) और रणबीर कपूर की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री कई लोगों को पसंद आती है. फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से लेकर बॉम्बे वेलवेट में दोनों ने साथ काम किया है. हालांकि दोनों ही फिल्में पर्दे पर कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब साबित हुई हैं. मगर रणबीर और अनुष्का की दोस्ती काफी अच्छी है. ऐसे में दोनों अक्सर एक-दूसरे की खिंचाई करते रहते हैं. हालांकि हद तो तब हो गई जब रणबीर के छेड़ने पर अनुष्का ने उनका सबसे बड़ा राज मीडिया के सामने खोलकर रख दिया.
अनुष्का ने किया खुलासा
अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस दौरान दोनों स्टार्स अपनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट का प्रमोशन करने के लिए एक शो में पहुंचे थे. जहां इंटरव्यू के दौरान रणबीर बार-बार अनुष्का को चिढ़ा रहे थे. ऐसे में अनुष्का की खिंचाई करते हुए रणबीर ने कहा कि, ‘अनुष्का एंग्जायटी क्वीन है. उसे दूसरों से बात करने के लिए भी एंग्जायटी की गोलियां खानी पड़ती हैं.’

मानसिक रुप से बीमार हैं अनुष्का
रणबीर की बात सुनकर अनुष्का हैरान हो गईं और उन्होंने रणबीर को रोकते हुए कहा कि, ‘तुम कितने बुरे इंसान हो. मेरे बारे में ऐसी अफवाहें फैला रहे हो.’ मगर रणबीर फिर भी नहीं रुके. रणबीर ने कहा, ‘अनुष्का मानसिक बीमारी का शिकार हैं. लेकिन हम उन्हें फिर भी झेल लेते हैं.’

अनुष्का का पलटवार
रणबीर के ना रुकने पर अनुष्का ने उनके सबसे बड़े राज का पर्दाफाश कर दिया. अनुष्का ने कैमरे के सामने बताया कि, ‘मुझे लगता है ये होश में रहने के लिए ड्रग्स लेता है. वरना ये बहुत ही थकेला शख्स है.’ जिसे सुनकर रणबीर कपूर की बोलती बंद हो गई. हालांकि अनुष्का ने माहौल को हल्का बनाते हुए कहा कि, ‘मैं रणबीर के बारे में अफवाह फैलाना चाह रही थी.’ जिसके जवाब में रणबीर बोल पड़े, ‘ये बहुत गलत बात है. तुम टेलिविजन पर ऐसी बातें नहीं कर सकती.’
ये भी पढ़ें – दिवाली पर पहनने के लिए फराह खान के पास नहीं थे कपड़े, करण जौहर ने किया कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश





