Anushka Sharma: नए साल को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. खासकर सेलेब्स न्यू ईयर को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में बी-टाउन के पावर कपल्स विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भला कैसे एक-दूसरे से दूर रहते. लिहाजा पति के साथ नए साल की शाम सेलिब्रेट करने के लिए अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी टीम इंडिया के पीछे दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई हैं.

टीम इंडिया का टेस्ट मैच
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम इस दौरान साउथ अफ्रीका के टूर पर है. दक्षिण भारत में टीम इंडिया का टेस्ट मैच चल रहा है. वहीं वर्ल्डकप 2023 के बाद विराट कोहली ने भी इसी टेस्ट मैच से मैदान पर वापसी की है. ऐसे में टेस्ट मैच के चलते विराट दक्षिण अफ्रीका में हैं. तो वहीं अनुष्का शर्मा मुंबई में थीं. ऐसे में न्यू ईयर से ठीक एक दिन पहले अनुष्का ने दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भर ली है. जिसके चलते फैंस कयास लगा रहे हैं कि, नए साल की शाम दोनों कपल्स एक-साथ बिताने वाले हैं.

रेस्टोरेंट में दिखी अनुष्का
दक्षिण अफ्रीका के एक रेस्टोरेंट से अनुष्का की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इस दौरान अनुष्का नीली जींस और सफेद लूज शर्ट में नजर आ रही हैं. वहीं खुले बालों के साथ अनुष्का नो मेकअप लुक में भी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. इस दौरान अनुष्का को टेबल पर बैठकर ब्रेकफास्ट करते भी देखा जा सकता है. हालांकि अनुष्का के साथ विराट की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है. मगर तस्वीरों से साफ है कि, अनुष्का साउथ अफ्रीका में मौजूद हैं और विराट भी टेस्ट मैच के सिलसिले में वहीं गए हैं. तो जाहिर है कि, दोनों कपल्स नए साल का स्वागत साथ में करने वाले हैं.





