Anushka Sharma: आज समूचे देश की नजरें गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर टिकी हैं. जहां क्रिकेट की दो दिग्गज टीमों का आमना-सामना होने वाला है. ऐसे में कई मशहूर सेलिब्रिटी मैच का लुत्फ उठाने के लए गुजरात का रुख कर रहे हैं. इसी कड़ी में क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं.
अहमदाबाद पहुंची अनुष्का
अनुष्का शर्मा को सुबह तड़के ही अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. जहां अनुष्का ब्लैक आउटफिट में नजर आई हैं. ब्लैक ड्रेस के साथ अनुष्का ने काले रंग का चश्मा भी पहना था. इस लुक मे अनुष्का काफी ऑसम दिख रही थीं. जाहिर है आज विराट कोहली के लिए बहुत बड़ा दिन है. ऐसे में अनुष्का भी पति को सपोर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं.

सचिन संग खिंचवाई फोटो
अहमदाबाद पहुंचने के बाद सचिन तेंदुलकर के साथ अनुष्का की पहली तस्वीर भी सामने आई है. ये फोटो मशहूर क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. जिसमें अनुष्का, सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक भी नजर आ रहे हैं. वहीं कैप्शन में कार्तिक ने लिखा कि, नवाबी 35,000 फीट की ऊंचाई पर है. टीम इंडिया को ऑल दी बेस्ट आज के लिए. इंडिया वर्सेज पाकिस्तान.

मैच से जुड़ी अपडेट
भारत और पाकिस्तान का मोस्ट अवेटेड मकाबला 14 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 2 बजे से शुरु होगा. वहीं ये मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां लाखों की संख्या में लोग दोनों टीमों को चीयर्स करते नजर आएंगे. 50-50 ओवरों के इस मैच में सभी की नजरें पिच पर टिकी रहेंगी. बता दें कि, इससे पहले भी भारतयी टीम ने अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत हासिल की है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.
ये भी पढ़ें – बॉलीवुड के महानायक से लेकर साउथ सुपरस्टार तक, भारत-पाकिस्तान मैच में शिरकत करेंगी कई मशहूर हस्तियां, देखें लिस्ट





