अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावर कपल माने जाते हैं। दोनों ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। इसके बाद साल 2017 में दोनों ने एक – दूसरे से शादी कर ली थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का शर्मा विराट कोहली को डेट करने से पहले की एक्टर और क्रिकेटर को डेट कर चुकी है। आईये जानते है इस के बारे में।
शुरूआत में माॅडल को डेट किया
जिस वक्त अनुष्का शर्मा ने फिल्मों में आने के लिए बंगलुरु से मॉडलिंग की शुरुआत की थी, तब उनकी मुलाकात रैंप मॉडल जोहेब यूसुफ से हुई थी। दोनों उस वक्त एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे। लेकिन बाद में अनुष्का को यशराज बैनर तले फिल्म गई, जबकि जोहेब को बॉलीवुड में काम नहीं मिला। बुलंदी पर पहुंचने पर अनुष्का जोहेब को भूल गई और जोहेब वापस बंगलुरु लौट गए। दोनों का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और अनुष्का के स्टार स्टेटस के चलते यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और 2 साल में ही ब्रेकअप हो गया।

रणवीर सिंह के साथ तो अनुष्का के लव अफेयर के किस्से सभी को मालूम हैं। बैंड बाजा बारात से दोनों ने बॉलीवुड करिअर की शुरुआत की थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। दिल धड़कने दो और लेडीज वर्सेज रिकी बहल में भी दोनों ने साथ काम किया था। इसके बाद रणवीर सिंह दीपिका को डेट करने लगे।
रणबीर कपूर को भी डेट किया
रणवीर सिंह से ब्रेकअप के बाद अनुष्का रणवीर कपूर के साथ भी चर्चाओं में आईं। दोनों ने करण जौहर की पार्टी के दौरान हुई मुलाकात के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया था। लेकिन दोनों इस बात को लेकर इंकार करते हैं। दोनों ने साथ में फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में भी साथ किया।
अनुष्का का नाम शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। बदमाश कंपनी के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। बताया जाता है कि इमरान खान की फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ की सक्सेस पार्टी में शाहिद और अनुष्का का किसिंग सीन भी कैमरे में कैप्चर हुआ था।





