Nayak 2: अनिल कपूर का नाम फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार है. दशकों तक बड़े पर्दे पर राज करने वाले अनिल कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. जिसमें एक नाम बॉक्स ऑफिस की मशहूर फिल्म नायक का भी शामिल है. 2001 में रिलीज हुई नायक में अनिल के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. एक दिन के मुख्यमंत्र बनने से लेकर भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति की जो तस्वीर अनिल कपूर ने पेश की थी. वो आज भी राजनीति के लिए मिसाल मानी जाती है. हालांकि इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वेल का दौर चल रहा है. ऐसे में अनिल कपूर भला कैसे पीछे रहते. लिहाजा उन्होंने Nayak 2 का एलान करके सभी को हैरान कर दिया है.

अनिल कपूर ने दिया नायक 2 का संकेत
अनिल कपूर को हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में देखा गया है. ऐसे में फिल्म की सफलता के बाद अनिल कपूर ने अपने को-स्टार बॉबी देओल के साथ एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल बिना शर्ट के बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं. ऐसे में दोनों कलाकारों को साथ में देखकर फैंस भी तारीफों के पुल बांधते दिख रहे हैं. इसी कड़ी में एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, नायक 2 फिल्म बना दो सर. आप दोनों शानदार लग रहे हैं. जिसके जवाब में अनिल कपूर ने कहा कि, जल्दी बन रही है. अनिल का ये रिप्लाई देखकर फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

नायक फिल्म
2001 में रिलीज हुई फिल्म नायक को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा रानी मुखर्जी, परेश रावल और अमरीश पुरी ने लीड रोल अदा किया था. वहीं फिल्म की कहानी मुख्यमंत्री और राजनीति के ईर्द-गिर्द घूमती नजर आई थी. ऐसे में नयाक 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाया है. वहीं अनिल कपूर जल्दी ही ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर में हवाई जाहज उड़ाते दिखाई देंगे. ये फिल्म 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज की जाएगी.





