एनिमल फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते होने वाले लेकिन अब भी यह फिल्म जमकर धूम मचा रही है। इस फिल्म ने अब तक 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म से जुड़े कलाकार लगातार कई खुलासे कर रहे हैं। इसी फिल्म के एक नए एक्टर ने फिल्म के निर्देशक और लीड एक्टर रणबीर कपूर से जुड़े कई खुलासे किए हैं। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
हंसने पर गालियां पडतीं थी
फिल्म से जुड़े एक्टर केपी सिंह ने एक इंटरव्यू में शूटिंग एक्सपीरियंस शेयर किए। एनिमल में रणबीर के कजिन बने कंवलप्रीत ने बताया कि फिल्म के सेट पर वैसे तो बहुत ही लाइट माहौल रहता था पर शूटिंग के वक्त सभी लोग सीरियस हो जाते थे। शूटिंग के दौरान कोई मजाक करता था तो उसे डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की गालियां पड़ती थीं। केपी ने इस इंटरव्यू में रणबीर और उनकी बेटी के बारे में भी बात की।

यूट्यूबर वंशज सक्सेना को दिए एक इंटरव्यू में केपी ने कहा, ‘यह फिल्म वांगा सर के लिए उनकी बेबी की तरह थी। उन्हें फिल्म से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी डिटेल पता थी। वैसे तो सेट पर काफी नॉर्मल माहौल रहता था पर सीन के टाइम पर मजाक नहीं करते थे, बिल्कुल भी नहीं। कोई दूर से भी हंसता हुआ नजर आ गया तो उसको गालियां पड़ती थीं।’
डांट खाकर भी काफी कुछ सीखा
केपी ने आगे बताया, ‘वो कई बार हमें डांट भी देते थे और उनका डांटना भी अच्छा लगता है। डांट खाकर हम कुछ ना कुछ सीखते ही थे। हालांकि, जब वो शूट नहीं कर रहे होते तो काफी फन करते थे। वो सिर्फ सीरियस दिखते हैं पर सच में वो उतने सीरियस हैं नहीं।’





