इन दिनों एनिमल फिल्म पूरे भारत में छाई हुई है। फिल्म में सभी एक्टर – एक्ट्रेस ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। इस फिल्म से एक्ट्रेस तृप्ति ढिमरी को एकनई पहचान मिली है। इस फिल्म के बाद उन्हें इंडस्ट्री में एक नई जगह बना ली है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। जहां उन्होंने बताया कि अपनी फिल्म से जुड़े अनुभव को शेयर किए।
रश्मिका स्वीट पर्सन थी
तृप्ति ने कहा- ‘सेट पर रश्मिका सबसे स्वीट पर्सन थीं। उन्होंने मेरा वेलकम किया और हमारे बीच कोई प्रॉब्लम नहीं थी। आमतौर पर किसी फिल्म के सेट पर जहां दो हीरोइनें काम कर रही हों.. वहां थोड़ी नेगेटिव एनर्जी होती ही है.. पर हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं था। वो बहुत ही ब्रिलियंट हैं।

तृप्ति ने आगे बताया- ‘वो मेरे पास आई और उन्होंने मुझे हग किया और अपने पास ही बैठा लिया। शायद उन्हें नजर आ रहा था कि मैं थोड़ी नर्वस थी पर उन्होंने मुझे बेहतर फील करवाया। मेरे ख्याल से यह एक बड़ी ही प्यारी क्वालिटी है।’
रणबीर कपूर की जमकर तारीफ
इस इंटरव्यू में तृप्ति ने रणबीर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि रणबीर बहुत उत्सुक रहते हैं और वो जिसके साथ काम कर रहे हैं उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करते हैं।गौरतलब है कि इस फिल्म ने भारत सहित पूरी दुनिया में कमाल दिखाया है। फिल्म ने पिछले 8 दिनों में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए है और इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।





