Anil Ambani: अनिल अंबानी (Anil Ambani) का नाम देश के सबसे मशहूर बिजनेसमैन्स में शुमार है. धीरुभाई अंबानी के मौत के बाद अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी के बीच में प्रॉपर्टी को लेकर कई मनमुटाव हुए थे. जिसके बाद जायदाद का बंटवारा हुआ. जिसके बाद मुकेश अंबानी ना सिर्फ देश बल्कि एशिया के सबसे पहले बिजनेस टाइकून बन गए. तो अनिल अंबानी दिवालिया होने की कगार पर आ गए थे.

खबरों की मानें तो अनिल अंबानी की संपत्ति नीलामी की कगार पर आ गई थी. जिसके चलते उन्होंने रिलाइंस कैपिटल्स को बेचने का भी मन बना लिया था. ये खबर सुनने के बाद सभी को लगा कि अनिल अंबानी का परिवार अब सड़क पर आ जाएगा. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कंपनी का दिवालिया निकलने के बाद भी अनिल अंबानी के ठाठ में कोई कमी नहीं आई है.

जी हां, अनिल अंबानी की गिनती आज भी देश के सबसे अमीर लोगों में की जाती है. वहीं अनिल अंबानी के घर की गिनती भी मुंबई के सबसे महंगे घरों में होती है. मुंबई के पाली हिल्स में स्थित अनिल अंबानी का 17 मंजिला ऊंचा घर लगभग 16 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है. जहां से अरब सागर का नजारा काफी खूबसूरत नजर आता है.

अनिल अंबानी के इस 17 मंजिला घर में स्वीमिंग पूल से लेकर जिम, गार्डन, हैलीपैड जैसी कई चीजें मौजूद हैं. वहीं अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी अक्सर अपने घर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. जहां अंबानी फैमिली की इस आलीशान इमारत की झलक देखी जा सकती है.

अनिल अंबानी के घर का इंटीरियर भी बेहद खूबसूरत है. वहीं खबरों की मानें तो इस घर की कीमत लगभग 5,000 करोड़ रुपए है. हालांकि अनिल अंबानी के बड़े भाई मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया 15,000 करोड़ का है. जिसे दुनिया के सबसे मंहगे घरों में गिना जाता है. मगर अनिल अंबानी का घर भी देश के सबसे एक्सपेंसिव हाउसेस में से एक है.



