Ananya Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सूर्खियों में बनी रहती हैं. चंकी पांडे की लाडली को कभी खराब एक्टिंग की वजह से ट्रोल किया जाता है. तो कभी वो खुद से 13 साल बड़े बॉयफ्रेंड आदित्य चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं. मगर इस बार Ananya Pandey अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल हो रही हैं. वहीं फैंस ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर दी है.
अनन्या ने किया रैंप वॉक
अनन्या पांडे ने हाल ही में फ्रांस की राजधानी पेरिस में के एक फैशन शो में हिस्सा लिया था. पेरिस हाउते कॉउचर वीक 2024 में रैंप वॉक करने वाली अनन्या सबसे कम उम्र की पहली सेलेब्रिटी थीं. वहीं इस फैशन शो की शोज टॉपर रही अनन्या ने राहुल मिश्रा की ड्रेस पहनी थी. शो के दौरान अनन्या ने काले रंग की मिनी ट्यूब ड्रेस पहनी थी. जिसके फ्रंट पर गोल्डन और सिल्वर वर्क था. वहीं ड्रेस के साथ अनन्या ने अपने हाथों में गोल जाली पकड़ रखी थी. जिसपर तितलियां बनी थी. अनन्या इस शो में अपने रैंप वॉक की झलक फैंस के साथ भी शेयर की. मगर इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी.

ट्रोल हुई अनन्या
अनन्या पांडे ने अपने इस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की. जिसके बाद अनन्या का ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया. ऐसे में वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस ने लिखा कि, दीदी अगर ये सब हो जाए तो मच्छरदानी वापस कर देना. वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, अनन्या ने ये ड्रेस पहनी तो सभी तारीफ कर रहे हैं लेकिन अगर उर्फी पहनी तो क्या होता?. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, उर्फी इंडिया के बाहर चली गई. अन्य यूजर ने लिखा, मच्छरों का सीजन आ गया क्या जो मच्छरदानी लेकर घूम रही हो. वहीं अगले यूजर ने कहा, नई उर्फी है क्या?





