Ananya Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) को हिन्दी सिनेमा की टैलेंटेड और युवा अभिनेत्रियों में गिना जाता है. अनन्या ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. वहीं हाल ही में उन्हें आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था. अनन्या अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ बोल्ड फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं. वहीं आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी अनन्या अक्सर सूर्खियां बटोरती हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि अनन्या ने एक्टिंग की दुनिया में कदम क्यों रखा था.

फिल्म फेस्टिवल में पहुंची अनन्या
अनन्या पांडे ने हाल ही में रेड सी इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था. ये फिल्म फेस्टिवल साऊदी अरब की राजधानी जिद्दा में आयोजित किया गया है. वहीं फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक इंटरव्यू में अनन्या ने कई बड़े खुलासे किए हैं. यही नहीं उन्होंने मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की भी इच्छा जताई है.
करण जौहर को दिया क्रेडिट
अनन्या पांडे ने अपने एक्टर बनने का क्रेडिट फेमस प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर को दिया है. अनन्या का कहना है कि, वो करण जौहर की फिल्में कभी खुशी कभी गम और कुछ कुछ होता है देखकर बड़ी हुई हैं. ऐसे में बचपन से इन फिल्मों में काम करना अनन्या का सपना था. वहीं फिल्मों के गाने पर नाचते हुए डांस करना भी उनका पैशन बन गया था. जिसके चलते अनन्या को एक्टर बनाने में फिल्म मेकर करण जौहर का बहुत बड़ा योगदान रहा है. यही नहीं अनन्या ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ही बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था.

संजय लीला भंसाली के साथ करना है काम
इसी फिल्म फेस्टिवल के दौरान अनन्या पांडे ने बताया कि वो संजय लीला भंसाली की हिरोइन बनना चाहती हैं. अनन्या का कहना है कि, संजय लीला भंसाली के साथ काम करना उनका सपना है और वो उनकी किसी एक फिल्म का हिस्सा जरुर बनना चाहेंगी.
डॉक्टर बनना चाहती थी अनन्या
अनन्या पांडे से जब पूछा गया कि, वो एक्टर नहीं होती तो क्या बनती. तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, वो मेडिकल बैकग्राउंड में जाना ज्यादा पसंद करती. अनन्या के अनुसार, वो डॉक्टरों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं और स्कूल में उन्हें बायोलॉजी काफी पसंद थी. ऐसे में एक्टिंग के बाद अगर वो किसी प्रोफेशन को चुनती तो वो डॉक्टर या टीचर होतीं.





