Sara Ali Khan: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनन्या पांडे और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की जोड़ी छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण में पहुंची है. वहीं शो का प्रोमो रिलीज होने के बाद सारा और अनन्या इंटरनेट पर जमकर सूर्खियां बटोर रही हैं. ऐसे में अनन्या पांडे ने सारा अली खान के पागलपन का किस्सा शेयर किया है. जिसे सुनने के बाद फैंस की भी हंसी निकल पड़ी है.

अनन्या को लेकर चौपाटी पहुंची सारा
कॉफी विद करण सीजन 8 के दौरान अनन्या पांडे ने सारा अली खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया है. अनन्या ने बताया कि, करण जौहर के घर पर पार्टी खत्म होने के बाद सारा अली खान रात को 3 बजे अनन्या पांडे के साथ चौपाटी पहुंच गई थीं. हालांकि तब तक सुबह हो चुकी थी. ऐसे में चौपाटी पर खड़े पुलिसकर्मी ने दोनों को रोकने की कोशिश की. वहीं पुलिस को मनाने के लिए सारा अली खान ने कहा, देखो अनन्या पांडे कार में बैठी है. हमें जाने दो. हालांकि मजे की बात तो ये है कि, उस पुलिस वाले ने सारा को पहले ही पहचान लिया था कि वो कौन हैं. काफी कहने के बाद पुलिसकर्मी ने हमें अंदर जाने की इजाजत दे दी. चौपाटी में घुसते ही सारा पानी की तरफ भाग गईं. इस दौरान अनन्या पांडे ने बताया कि सारा मुझसे ऐसे कई काम करवाती हैं. जिसे शायद मैं अकेले कभी करने की सोच भी नहीं सकती हूं.

अनन्या से सलाह लेती हैं सारा
करण के शो में सारा अली खान ने खुलासा करते हुए कहा कि, वो अक्सर अनन्या से फोन पर सलाह लेती हैं. अनन्या हर मुश्किल परिस्थिति का अच्छी तरीके से विश्लेषण करती हैं. जिसके बाद वो सही मशवरा देती हैं. यहां तक कि अनन्या ही मुझे बताती हैं कि कहां क्या बोलना है और किन चीजों को नजरअंदाज करना है.

मुंहफट हैं सारा
सारा की बात को आगे बढ़ाते हुए अनन्या पांडे ने बताया कि, वो अक्सर उनके फैमिली डिसकशन का भी पार्ट बनती हैं. अनन्या ने कहा कि, जब सारा अपनी मां अमृता और भाई इब्राहिम से फोन पर बात करती हैं. तो मुझे भी फोन कॉल पर एड कर लेती हैं. ऐसे में सारा कई बार भूल जाती हैं कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं और अपनी धुन में बोलते-बोलते वो फैमिली के कई सीक्रेट बता देती हैं. जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए था.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 में ऐसे होगी सलमान खान की एंट्री, 10 मिनट के शानदार सीक्वेंस के बाद दिखेगी टाइगर की झलक





