अनन्या पांडे ने 30 अक्टूबर के दिन अपना 25वां जन्मदिन मनाया था। इस दिन की एक्ट्रेस ने कुछ खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
Ananya Panday: अनन्या पांडे(Ananya Panday) बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस का 30 अक्टूबर के दिन जन्मदिन था। इस दिन अनन्या पांडे 25 साल की हो गई हैं। वहीं, अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपने खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में अनन्या ने अपने 25वें जन्मदिन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बर्थडे एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह बेहद खुश लग रही हैं।
अनन्या पांडे ने मालदीव में किया लंच

अनन्या पांडे अपना 25वां जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी हुई है और इस दौरान एक्ट्रेस डिनर टेबल पर बैठ कर फोटो क्लिक करवाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कोई भी मेकअप नहीं किया हुआ है।
अनन्या ने एंजॉय किया अपना 25वा जन्मदिन

इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें अनन्या बीच के पास रेस्टोरेंट में बैठी हैं और इस दौरान वहां पर कुछ लोग उनके लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह इस दौरान काफी खुश दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो क्लिप में पिंक वन शोल्डर टॉप पहना है, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही हैं।
अनन्या पांडे ने केक काटा

इसके बाद उन्होंने देर रात की एक फोटो शेयर की है, जिसमें अनन्या अपना बर्थडे केक कट करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने बर्थडे को पूरे तरीके से, दिल से से एंजॉय कर रही हैं।
मालदीव में किया एंजॉय

वहीं, आखिर में एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें और शेयर की हैं, जिसमें वो बीच के पास खड़े होकर पोज करते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान मल्टी कलर की ड्रेस पहनी है।
एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम पोस्ट

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 25, इतने ग्रेटीट्यूड और खाना और धूप से भरपूर, थैंक्यू थैंक्यू, थैंक्यू सभी प्यार और अच्छी भावनाओं के लिए धन्यवाद, इसके अलावा मैंने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले तीन इंद्रधनुष देखे और मुझे ऐसा लगा जैसे यह एक संकेत है।
बॉयफ्रेंड आदित्य संग किया सेलिब्रेट

आपको बता दें कि एक्ट्रेस को जन्मदिन से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं दूसरी ओर आदित्य को भी उसी दिन एक्ट्रेस से अलग मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। उस हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा कि लव बर्ड्स एक साथ मालदीव पर एक्ट्रेस का जन्मदिन मना रहे हैं।
अनन्या का वर्क फ्रंट
वहीं, काम को लेकर बात की जाए तो अनन्या हाल ही में फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ आयुष्मान खुराना थे।





