Sara Ali Khan: बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान (Sara Ali Khan) को बी-टाउन की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है. हालांकि सारा की मां अमृता सिंह आज भी सारा के भविष्य को लेकर काफी स्ट्रिक्ट रहती हैं. वहीं अमृता बिल्कुल नहीं चाहती कि उनकी बेटी सारा अपनी मां की तरह जल्दबाजी में शादी करे. अमृता का कहना है कि, अगर सारा ने उनकी तरह जल्दी शादी की तो वो सारा को थप्पड़ लगाने से भी नहीं हिचकिचाएंगी.
दरअसल अमृता ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं. वैसे तो अमृता खुद को गॉसिप्स से दूर रखना पसंद करती हैं. मगर इस बार अमृता ने अपने दिल की बात सभी के सामने कुबूल कर ली है. अमृता ने कहा कि, “मैं नहीं चाहती जो गलती मैंने की वो मेरी बेटी भी करे. अगर सारा ने ऐसा किया तो मैं उसे खींचकर थप्पड़ लगाऊंगी.”

बता दें कि अमृता सिंह ने साल 1991 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली थी. उस दौरान सैफ को अक्सर नई हसीनाओं के साथ देखा जाता था. मगर सैफ की जिंदगी में 12 साल बड़ी अमृता सिंह की एंट्री हुई और सैफ ने सुधरने का फैसला ले लिया. ऐसे में अचानक शादी का एलान करके सैफ और अमृता ने सभी को हैरान कर दिया था.
बेशक शादी के शुरूआती दिनों में सैफ और अमृता में बेशुमार प्यार था. इसी दौरान अमृता ने बेटी सारा और बेटे इब्राहिम को भी जन्म दिया था. सारा अली खान का चेहरा बिल्कुल अपनी मां अमृता से मिलता है. तो वहीं इब्राहिम को सैफ की कार्बन कॉपी कहा जाता है. हालांकि सैफ और अमृता की शादी महज 13 साल ही चली और आखिर में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया.
सैफ और अमृता के तलाक के बाद दोनों बच्चे मां के साथ रहने लगे. हालांकि दोनों के तलाक की वजहें आजतक किसी के सामने नहीं आई हैं. खबरों की मानें तो शादी के 13 साल बाद सैफ का दिल इटैलियन मॉडल रोजा कैटालानों पर आ गया था. जिसके चलते सैफ और अमृता के रिश्तों में दरार पैदा हो गई थी. मगर तलाक के बाद सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, “शादी के बाद अमृता का मेरे और परिवार के प्रति व्यवहार काफी बदल गया था. जिसके कारण हम अलग हो गए.”

अब सच क्या है, ये तो सैफ और अमृता ही बता सकते हैं. हालांकि सारा अली खान से जब उनके मम्मी पापा के डिवोर्स पर सवाल पूछा गया. तो उन्होंने कहा कि, मेरी मां उस शादी में खुश नहीं थीं. वो हसंना भूल चुकी थीं. ऐसे में दुखी रहने से अच्छा है कि दोनों अलग हो गए. एक-दूसरे से अलग होना बेहतर फैसला था. अब दोनों अपनी-अपनी दुनिया में खुश हैं.
बता दें कि, जहां अमृता अपने दोनों बच्चों के साथ अलग घर में रहती हैं. तो वहीं सैफ ने खुद से 10 साल छोटी एक्ट्रेस करीना कपूर से दोबारा शादी कर ली है. सैफ से शादी के बाद करीना ने तैमूर और जहांगीर को जन्म दिया है. वहीं सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो सारा जल्दी ही फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’, ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘मर्डर मुबारक’ और ‘मिशन ईगल’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं.
ये भी पढ़ें – धर्मेंद्र और शबाना आजमी के वायरल किसिंग सीन पर बोलीं हेमा मालिनी, कहा – ‘इसके बिना वो जी नहीं सकते’





