Amitabh Bachchan: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में पिछले कई सालों से कॉम्पटीशन का सिलसिला जारी है. ऐसे में हिन्दी सिनेमा और साउथ फिल्मों में कौन सुपीरियर है. इसपर आए दिन बहस चलती रहती है. वहीं अब बॉलीवुड के महानयाक Amitabh Bachchan ने इसपर अपनी राय दी है.
रीजनल सिनेमा की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में पुणे के सिम्बायोसिस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने सिनेमा पर ढेर सारी बातें की. अमिताभ बच्चन ने कहा कि ‘रीजनल सिनेमा काफी अच्छा कर रहा है, वो भी हमारी हिंदी फिल्मों की तरह मूवी बना रहे हैं। लेकिन वो सिर्फ ड्रेसिंग बदल रहे हैं, जिस से वो ज्यादा अच्छे दिख रहे हैं.’

साउथ सिनेमा पर बोले बिग बी
इसी इवेंट के दौरान अमिताभ बच्चन ने मलयालम और तमिल सिनेमा की भी जमकर तारीफ की है. इस बारे में बात करते हुए अमिताभ ने कहा कि ‘हमारी सभी फिल्मों की स्टोरी में कही न कहीं दीवार, शक्ति और शोले है.’ हालांकि बॉलीवुड वर्सेज साउथ सिनेमा के बारे में बात करते हुए अमिताभ बोल पड़े कि, ये कहना पूरी तरह से गलत होगा कि उनकी फिल्में चल रही हैं, हमारी नहीं’
साउथ रीमेक में अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने कई साउथ फिल्मों के रीमेक में मुख्य भूमिका निभाई हैं. बता दें कि, बिग बी स्टारर फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘डॉन’, ‘दीवार’ जैसी फिल्में साउथ फिल्मों का ही रीमेक थीं. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन किया था.





