आलिया भट्ट बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने बेहद ही कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने कई हीरो के अलावा कई सोलो सुपरहिट फिल्में भी दी है। जिन्होंने बड़े पर्दे पर खूब कमाई की है। उन्होंने पिछले साल रणबीर कपूर से शादी की थी। उनकी शादी के पहले दोनों की लव स्टोरी ने खूब चर्चा बटोरी थी। इसी बीच सवाल उठा था कि किसने पहले किसको प्रपोज किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
पहली नजर में ही दिल दे बैठी थी आलिया
आलिया और रणबीर की लव स्टोरी की तो इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा रणबीर और आलिया की उम्र में 11 साल का अंतर है। अपने प्यार को शादी के पवित्र बंधन तक पहुंचाने वाले रणबीर-आलिया ने ये साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। आलिया रणबीर से 11 साल छोटी हैं इसलिए लोगों को लगता हैं कि आलिया पर पहले रणबीर दिल दे बैठे होंगे लेकिन सच्चाई में ऐसा नहीं है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट पहली ही नजर में रणबीर कपूर को देखते ही अपना दिल हार गई थी।

उस समय आलिया की उम्र महज 11 साल की थी तभी उनकी पहली मुलाकात फिल्म ‘ब्लैक’ के सेट पर हुई थी जहां रणबीर संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। आलिया रणबीर कपूर को मन ही मन चाहने लगी थी इसके बाद 2012 में अपनी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद 2014 में जब आलिया करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में इंटरव्यू दिया था तब करण ने उनसे पूछा था आलिया अपनी के स्वयंवर में आप किन तीन एक्टर को देखना चाहेंगी? इस प्रश्न के उत्तर में आलिया ने सबसे पहला नाम रणबीर कपूर का लिया था और उसके बाद सलमान खान और आदित्य रॉय कपूर को भी अपनी पसंद बताया था।
सोनम की शादी में दिया पहला पब्लिक अपरेंस
आलिया मन में तो रणबीर को दिल दे बैठी थीं लेकिन उन्हें रणबीर से अपनी नजदीकियां बढ़ाने का मौका अयान मुखर्जी की वजह से मिला। अयान की फिल्म ने रणबीर के साथ आलिया को ब्रह्मास्त्र के लिए साइन किया। दोनों सेट पर मिलते रहे और आलिया और रणबीर का प्यार परवान चढ़ता गया। पहली बार 2018 में दोनों सोनम कपूर और आनंद आहूजा के वेडिंग रिसेप्शन में ये दोनों लविंग कपल के जैसे पहुंचे तब इनके लव अफेयर का दुनिया को पता चला।सोनम की शादी में आलिया और रणबीर एक दूसरे का हाथ पकड़े साथ-साथ नजर आए थे।

इसके बाद आलिया आए दिन रणबीर और उनके परिवार के साथ नजर आने लगी। दोनों आए दिन छुट्टियों पर भी साथ-साथ नजर आते थे। तो वहीं साल 2020 में रणबीर ने एक इंटरव्यू में आखिरकार ये स्वीकार कर लिया था कि गर्लफ्रेंड हैं। तो वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई आलिया रणबीर की लव स्टोरी अब अंजाम पर पहुंच चुकी है।





