यह साल बाॅलीवुड के काफी यादगार साल रहा है। इस साल बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में आयी है। जिन्होंने बाॅलीवुड की खोई हुई पुरानी साख को लौटा दिया है। इस साल सुपरहिट फिल्मों की सूची में ओएमजी 2 भी शामिल रही। जिसमें पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार शामिल थे। दोनों की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी। हालांकि इस फिल्म को लेकर अब फिल्म के डायरेक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते है इस खुलासे के बारे में।
डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने बड़ा खुलासा किया है। उमेश शुक्ला का कहना है कि अक्षय कुमार ‘ओएमजी’ में श्रीकृष्ण का किरदार इस वजह से नहीं करना चाहते थे, क्योंकि भगवान के रूप में अमिताभ बच्चन को ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ (2008) में पसंद नहीं किया गया था।

उमेश शुक्ला ने अक्षय के साथ ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ फिल्म में साथ काम किया था। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में खुलासा किया कि जब ‘ओएमजी’ के लिए अक्षय कुमार से संपर्क किया गया था तो उनकी कैसी प्रतिक्रिया रही!
भगवान ने किरदार निभाने से कर दिया था मना
उमेश शुक्ला ने कहा, ‘जब हमने अक्षय भाई को इस बारे में बताया तो शुरू में उनके मन में यह बात थी, ‘ये एक भगवान की भूमिका है, मैं भगवान का किरदार कैसे निभाऊंगा?’। उन्होंने आगे कहा, ‘अक्षय के दिमाग में उस वक्त दो बातें चल रही थीं। उस समय एक और फिल्म रिलीज हुई थी और उसमें अमिताभ बच्चन को भगवान के रूप में दिखाया गया था, लेकिन यह ज्यादा चली नहीं’।उमेश शुक्ला ने आगे कहा, ‘अमिताभ बच्चन की फिल्म के बॉक्स ऑफिस को देख अक्षय ने कहा कि मैं भगवान का किरदार कैसे निभाऊंगा? बच्चन सर नहीं कर सके’।

हालांकि, बाद में वह इस किरदार को अदा करने के लिए सहमत हो गए।ओएमजी’ के बाद इसी साल 11 अगस्त को ‘OMG 2’ भी रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार ने भगवान शिव के दूत का किरदार निभाया। फिल्म में पकंज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई। फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।





