Akshay Kumar: वैंलेटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड की गलियों से कई रोमांटिक तस्वीरें सामने आ रही हैं. सभी बी-टाउन कपल्स अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार अक्षय कुमार को भी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ देखने को बेताब हैं. मगर खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) ट्विंकल की बजाए टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रोमांस एन्जॉय कर रहे हैं.
अक्षय से शेयर की तस्वीर
14 फरवरी की सुबह जहां सभी बॉलीवुड स्टार्स अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं. तो वहीं अक्षय कुमार को रोमांस से ज्यादा ब्रोमांस करना बेहतर लगा है. इसीलिए उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर दी हैं. एक तस्वीर में अक्षय और टाइगर ने एर-दूसरे का हाथ पकड़ रखा है. तो वहीं दूसरी फोटो में टाइगर श्रॉफ अक्षय के हाथ पर खड़े होकर कूदते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अक्की ने कैप्शन में लिखा- ‘इस वैलेंटाइन डे पर रोमांस से ज्यादा ब्रोमांस.’

अक्षय और टाइगर का ये ब्रोमांस ना सिर्फ रोमांस करने वाले कपल्स बल्कि वैलेंटाइन डे पर भी भारी पड़ गया है. वहीं फैंस को अक्की का नया अंदाज बेहद पसंद आया है. फैंस भी अक्षय और टाइगर के ब्रोमांस को काफी पसंद कर रहे हैं.

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म
बता दें कि, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफी जल्दी ही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में साथ नजर आएंगे. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी लीड रोल निभाएंगी. वहीं ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देती नजर आएगी.





