Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) काफी सूर्खियां बटोर रही है. जहां खिलाड़ी कुमार ने फिल्म की रिलीज डेट बताकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. तो वहीं अब फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया है. अक्षय ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ टीजर रिलीजिंग का भी एलान कर दिया है.
अक्षय ने शेयर किया पोस्टर
अक्षय कुमार ने मंगलवार की सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का नया पोस्टर शेयर किया है. जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. वहीं दोनों ने अपने हाथों में मशीन गन पकड़ रखी है और धुंआधार फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. अक्षय और टाइगर के बैकग्राउंड में ढेर सारी मिसाइल्स आते हुए भी दिख रही हैं. पोस्ट के साथ अक्षय कुमार ने फिल्म के टीजर की तारीख भी लिखी है. अक्की ने बताया कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर कल यानी 24 जनवरी, 2024 को सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा.

कब रिलीज होगी फिल्म
कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज डेट भी साझा की थी. उन्होंने बताया था कि, फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. बता दें कि ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज की जाएगी. ऐसे में फैंस भी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म की स्टार कास्ट
बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की बात करें, तो इसके कई स्टंट सीन्स को हॉलीवुड के एक्शन एक्सपर्ट की टीम के साथ शूट किया गया है. वहीं फिल्म अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ लीड रोल निभा रही हैं. इसी के साथ साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगे.





