अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ-स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दोनों एक्टर्स सोमवार को लखनऊ में थे, जहां उन्होंने भारी भीड़ के सामने कुछ स्टंट किए। न्यूज एजेंसी ANI के एक वीडियो के अनुसार, हालात उस वक्त बदतर हो गए जब भीड़ ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया।
Akshay Kumar – Tiger Shroff Ruckus: वीडियो में अक्षय और टाइगर को मंच पर देखा गया जहां उन्होंने लखनऊ आने पर अपने एक्साइटमेंट के बारे में बात की। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, सुरक्षा पर काबू पाना मुश्किल सा हो गया। कई लोगों को सामने से चप्पल फेंकते हुए भी देखा गया, सिक्योरिटी गार्ड्स ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। भीड़ में से कई चप्पलें मैदान के चारों ओर पड़ी देखी गईं। हंगामे के कारण मची अफरा-तफरी से कुछ देर के लिए कार्यक्रम रोक भी दिया गया। यह भी बताया जा रहा है कि हंगामा बढ़ने पर लोगों पर लाठीचार्ज भी किया गया।

टाइगर श्रॉफ को लोकेशन पर इकट्ठा हुए फैन्स से कुछ देर इंतजार करने के लिए माफी मांगते भी देखा गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि लखनऊ आना और वहां की एनर्जी को देखना उनके लिए अब तक का सबसे ‘हैरान कर देने वाला पल’ था। प्रोग्राम के दौरान दोनों एक्टर्स ने कुछ हवाई करतब भी दिखाए।
The response to Akshay Kumar and Tiger Shroff in Lucknow today, where they performed stunts before huge crowds, was to be seen to be believed! The new promotional strategy for ‘Bade Miyan Chote Miyan’ worked big time. @akshaykumar @iTIGERSHROFF @aliabbaszafar @jackkybhagnani… pic.twitter.com/zEO8wSen1M
— Komal Nahta (@KomalNahta) February 26, 2024
#BadeMiyanChoteMiyan stars Akshay Kumar and Tiger Shroff take over Lucknow with their jaw dropping action stunt!* pic.twitter.com/oobpC4QWeP
— Ramesh Bala (@rameshlaus) February 26, 2024
Laathi-Charge Kalesh b/w Crowd and Group of Police Man during the event of actors Akshay Kumar and Tiger Shroff, who reached Lucknow for the promotion of the film Chhote Miyan Bade Miyan
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 26, 2024
pic.twitter.com/1eL6ZZUrAC
इससे पहले सोमवार को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइगर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था: “पहले आप मुस्कुराइए, क्योंकि बड़े और छोटे अब लखनऊ में हैं! मिलते हैं, आज दोपहर, क्लॉक टावर मैदान में।”
‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग मुंबई, लंदन, अबू धाबी, स्कॉटलैंड और जॉर्डन जैसे कई जगहों पर की गई है। इस फिल्म में बहुत सारे एक्शन सीन्स भी हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन एक दिलचस्प प्रतिद्वंद्वी भूमिका में हैं और इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी हैं। यह अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है और ईद 2024 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।





