Raid 2: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म रेड 2 (Raid 2) का दर्शकों को इंतजार है. जहां मेकर्स ने 15 नवंबर को ही रेड का सीक्वेल बनाने का एलान कर दिया था. तो वहीं 6 जनवरी से अजय ने फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है. इस फिल्म में अजय देवगन के अपोसिट वाणी कपूर को कास्ट किया गया है. फिल्म में अमय पटनायक का किरदार निभाने वाले अजय देवगन एक बार फिर से काले धन की तलाश करते नजर आएंगे. वहीं अब फिल्म के विलेन का भी खुलासा हो चुका है.
रेड 2 का विलेन
फिल्म रेड में ताऊ जी का रोल निभाने वाले सौरभ शुक्ला तो आपको याद ही होंगे. जहां अजय देवगन ने IRS ऑफिर के रुप में एंट्री की और व्हाइट हाउस में रेड डालकर ताऊ जी का पूरा साम्राज्य खत्म कर दिया था. रेड 2 की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. मगर इस बार अजय देवगन ताऊ जी की बजाए दूसरे एक्टर से भिड़ने जा रहे हैं. जी हां, फिल्म में रितेश देशमुख की बतौर विलेन एंट्री हो चुकी है. वहीं रेड 2 में अजय देवगन रितेश देशमुख की नाक में दम करते दिखाई देंगे.

डायलॉग्स का अंबार
रेड 2 में रितेश और अजय की जोड़ी देखने के लिए सभी एक्साइटेड हैं. खबरों की मानें तो, इस फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त डायलॉगबाजी देखने को मिलेगी. वहीं अजय देवगन की रेड 2 में निगेटिव रोल निभाने के लिए रितेश देशमुख भी काफी उत्साहित हैं. रेड के मुकाबले इस बार फिल्म में डबल ड्रामा और थ्रिल मौजूद रहेगा. वहीं रेड 2 भी असली कहानी से प्रेरित रहेगी.

रेड 2
बॉक्स ऑफिस की अपकमिंग फिल्म रेड 2 की शूटिंग मुंबई में शुरु हो चुकी है. वहीं अगले कुछ महीनों में फिल्म को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी शूट किया जाएगा. टी सीरीज के बैनर तले बनने वाली ये फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज की जाएगी.





