अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आज दूसरा दिन है। हालांकि इसी बीच अंबानी परिवार के इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Anant Ambani – Radhika Merchant Pre Wedding: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आज दूसरा दिन है। प्री-वेडिंग का पहला दिन भी शानदार रहा। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई सितारों ने इस समारोह में हिस्सा लिया था। हालांकि इसी बीच अंबानी परिवार के इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें बी-टाउन के दो पावर कपल्स महफिल में रंग जमाते नजर आ रहे हैं।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का डांस
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में शुमार है। ऐसे में दोनों कपल्स का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों कपल्स अंबानी फैमिली के इवेंट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ऐश्वर्या पति अभिषेक के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं।
ऐश्वर्या ने शिमरी कलर का गाउन पहना है। तो वहीं अभिषेक ने ब्लैक सूट कैरी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कपल्स फिल्म दिल धड़कने दो के गाने गल्लां गुडियां पर डांस कर रहे हैं। दोनों को साथ में डांस करता देखकर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BrM7cY7gRs0/?igsh=d2xxbWE3cnIxMG9y
दीपिका रणवीर ने भी जमाया रंग
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इसी इवेंट में मौजूद थे। ऐसे में भला रणवीर और दीपिका मस्ती से कैसे चूक जाते। लिहाजा दीपिका और रणवीर भी ठुमके लगाने के लिए स्टेज पर पहुंच गए। इस वीडियो में दीपिका और रणवीर फिल्म हिन्दी मीडियम के गाने ओ हो हो हो पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं स्टेज पर ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर भी मौजूद हैं। बी-टाउन की दोनों हसीनाएं दीपिका और ऐश्वर्या नाचते हुए एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेस के बीच का ये बॉन्ड देखने के बाद फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं।

2018 का है वीडियो
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग के बीच में यह दोनों वीडियो सामने आए हैं। जो कि 2018 का है। जब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी लाडली बेटी ईशा अंबानी की ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी ऑर्गेनाइज की थी।जिसके बाद ईशा ने मशहूर बिजनेसमैन आनंद पिरामिल के साथ सात फेरे लिए थे। हालांकि दोनों की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी।
मगर ईशा और आनंद पिरामिल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स राजस्थान के उदयपुर में आयोजित किए गए थे। जिसमें बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया था। उस दौरान भी अंबानी परिवार के इस इवेंट ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में ईशा की प्री-वेडिंग का वीडियो इतने सालों बाद फिर से वायरल होने लगा है। जिसे फैंस भी काफी एन्जॉय कर रहे हैं।





