Aaradhya Bachchan: बच्चन परिवार की सबसे लाडली सदस्य आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) 12 साल की पूरी हो चुकी हैं. आमतौर पर बच्चन फैमिली आराध्या का जन्मदिन काफी धूम-धाम ने मनाती थी. मगर इस बार ग्रैंड सेलिब्रेशन की बजाए बच्चन परिवार ने फ्लैशबैक में जाना मुनासिब समझा है. जी हां, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या की बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर करके बेटी को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है.

बेटी के लिए भावुक हुई ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी के जन्मदिन पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है. जिसमें ऐश्वर्या और नन्ही आराध्या नजर आ रहे हैं. इस फोटो में आराध्या ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी है. वहीं दोनों मां-बेटी बेहद प्यारे दिख रहे हैं. ऐसे में ऐश्वर्या ने बेटी को बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में लम्बा चौड़ा नोट लिखा है. जिसे पढ़ने के बाद फैंस भी भावुक हो गए हैं.
ऐश ने पोस्ट में लिखा- “मैं आपको असीम रूप से, बिना शर्त, हर चीज से ऊपर प्यार करती हूं मेरी डार्लिंग एंजल आराध्या। आप मेरी जिंदगी का पूर्ण प्यार हैं। मैं आपके लिए सांस लेती हूं…मेरी आत्मा। आपके 12वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। गॉड ब्लेस यू। ऐसे रहने के लिए थैंक्यू। मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। आप सबसे बेस्ट हैं।”

अभिषेक ने बेटी को विश किया बर्थडे
ऐश्वर्या के बाद पापा अभिषेक बच्चन ने भी आराध्या को जन्मदिन की बधाई दी है. आराध्या के जन्मदिन के मौके पर अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की है. जिसमें आराध्या पापा की गोंद में बैठी दिखाई दे रही हैं. वहीं ब्लैक एंड व्हाइट के कॉम्बीनेशन में दोनों बेहद आकर्षक लग रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने कैप्शन में लिखा – “मेरी लिटिल प्रिंसेस को जन्मदिन की मुबारकबाद। मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।”

आराध्या की फैन फॉलोइंग
आराध्या बच्चन बेशक महज 12 साल की हैं. मगर बच्चन परिवार का इकलौता चिराग होने के साथ-साथ आराध्या फैंस के बीच में भी काफी मशहूर हैं. आराध्या का नाम फेमस स्टार किड्स की फेहरिस्त में शुमार है. आराध्या अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ऐयरपोर्ट और बी-टाउन पार्टीज में शिरकत करती नजर आती हैं.

ये भी पढ़ें – विराट कोहली की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगे रणबीर कपूर? रणबीर का रिएक्शन देखकर खुशी से झूम उठे फैंस





