हाल ही में फिल्म ‘द आर्चीज’ के प्रमोशन के दौरान अगस्त्य से पूछा गया कि क्या वे किसी सोशल मीडिया साइट पर हैं? इस पर उनका जवाब था, ‘नहीं’। इस दौरान उन्होंने इसकी वजह भी स्पष्ट की।
Agastya Nanda: सोशल मीडिया के इस दौर में सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर, नव्या नवेली नंदा तक तमाम स्टारकिड्स इस प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं। इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। मगर, फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू कर रहे अगस्त्य नंदा सोशल मीडिया से दूरी बरतती हैं। यह बात किसी को भी हैरान कर देती है और लोग इसकी वजह जानना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन के नाती आखिर सोशल मीडिया से दूर क्यों रहते हैं? इसका खुलासा भी खुद उन्होंने किया है…

अगस्त्य से पूछी गई थी वजह
हाल ही में फिल्म ‘द आर्चीज’ के प्रमोशन के दौरान अगस्त्य से पूछा गया कि क्या वे किसी सोशल मीडिया साइट पर हैं? इस पर उनका जवाब था, ‘नहीं’। ऐसे में आगे उनसे पूछा गया क्या कोई खास वजह है, जो कि वे सोशल मीडिया से दूर रहते हैं? इस पर अगस्त्य ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मुझे समझ में नहीं आता कि सोशल मिडिया पर क्या पोस्ट करना चाहिए और क्या नहीं? मुझे न तो फोटो के एंगल की समझ है और न ही ये पता है कि किस तरह के फोटो पोस्ट करने चाहिए और किस तरह के नहीं।’
पहले रखते थे प्राइवेट अकाउंट

अगस्त्य ने इस बात का भी खुलासा किया कि पहले सोशल मिडिया पर उनका एक प्राइवेट अकाउंट था, जिसमें करीब 20,000 फॉलोअर्स थे। एक दिन उन्होंने सोचा कि चलो अब अकाउंट को पब्लिक किया जाए और लोगों को बताया जाए कि हीरो की एंट्री हो चुकी है। अगस्त्य ने एक फोटो कोलाज बनाया और उसे पब्लिक करके पोस्ट कर दिया। फोटो पोस्ट करते ही उनके 20,000 फॉलोअर्स घटकर 800 हो गए और थोड़ी ही देर में 500 रह गए थे। तब अगस्त्य ने फैसला लिया कि वे सोशल मिडिया से दूर ही रहेंगे।





