नयनतारा और अन्नपूर्णी की टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अन्नपूर्णी के खिलाफ बढ़ते विवाद को देखकरफिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया था। नयनतारा और इस फिल्म से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश में शिकायत दर्ज करवाई गयी थी। अब महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस स्टेशन में भी नयनतारा सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
Nayanthara Film Controversy: साउथ सिनेमा की महिला सुपरस्टार नयनतारा पर इस वक्त मुश्किलों के काले बादल घिरते हुए नजर आ रहे हैं। बीते साल 29 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ अब कानूनी पचड़े में पड़ती हुई नजर आ रही है।
हालांकि, बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए Netflix ने अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म से इस फिल्म को हटा दिया है। अन्नपूर्णी पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप पहले ही लग चुका है और अब फिल्म पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप भी लग रहा है।
नयनतारा और अन्नपूर्णी पर बीते दिनों ही मध्यप्रदेश में FIR दर्ज हुई थी। अब मध्यप्रदेश के बाद नयनतारा सहित अन्नपूर्णी टीम के आठ लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पुलिस स्टेशन में भी केस दर्ज करवाया गया है।
महाराष्ट्र में नयनतारा सहित आठ लोगों के खिलाफ रजिस्टर हुआ केस
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को ‘अन्नपूर्णी’ के कुछ सीन्स के जरिये लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए नयनतारा के साथ-साथ आठ लोगों के खिलाफ मिरा-भाइंदर में रहने वाले 48 वर्षीय पुरुष ने नया नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

उस शख्स का कहना है कि ‘अन्नपूर्णी’ में दर्शाए गए कुछ सीन्स सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाओं को ही आहत नहीं करते हैं, बल्कि ये फिल्म लव जिहाद को भी बढ़ावा दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया नगर पुलिस स्टेशन के एक ऑफिसर ने ये कन्फर्म किया है कि उनके खिलाफ केस गुरूवार को दर्ज करवाया गया है। नयनतारा के साथ-साथ फिल्म के प्रोड्यूसर और आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
किन-किन धाराओं के जरिये दर्ज हुआ केस
- 153-A (दो अलग समूहों के बीच दुश्मनी की भावनाओं को बढ़ावा देना)
- 295-A (धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाना)
- 505-2 (धार्मिक स्थल पर अपराध को अंजाम देना)
- 34 – (जानबूझकर की गयी गलती)
मुंबई पुलिस ने शिकायत दर्ज होने पर दिया बयान

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को दर्ज हुई इस शिकायत पर बयान जारी करते हुए कहा,
“बजरंग दल के दो एक्टिविस्ट द्वारा ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दो दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई गयी थी, इस मामले में जांच चल रही है”।
इसके अलावा नयनतारा और अन्नपूर्णी की टीम के खिलाफ जो दूसरी शिकायत दर्ज कराई गई है, वह साउथ मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में हुई है, जिसे हिंदू आईटी सेल के फाउंडर रमेश सोलंकी ने दर्ज करवाया है। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स पर आने से पहले ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गयी थी।





